PAK vs ZIM: पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से पहले वनडे में मिली हार का लिया बदला; 10 विकेट से दर्ज की जीत, सैम अयूब का शतक

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर पहले वनडे में मिली हार का बदला लिया। सैम अयूब ने शानदार शतक जड़ा, जानें मैच की पूरी अपडेट, पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से जीत हासिल की और पहले मैच में मिली हार का बदला लिया। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी करने पर पूरी टीम को कम स्कोर पर समेट दिया। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय जिम्बाब्वे के दौरे पर है, जहां वे तीन वनडे मैचों की सीरीज खेल रहे हैं। यह सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। पहले वनडे में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को मात दी थी, हालांकि बारिश के कारण मैच को डीएलएस नियमों के तहत निर्णय किया गया था। अगर मैच पूरा होता, तो भी जिम्बाब्वे की जीत निश्चित लग रही थी।

लेकिन दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने जोरदार वापसी की और 10 विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की, जिससे सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई। इस जीत को खास बनाने वाली बात यह है कि मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने लगभग 13 साल बाद जिम्बाब्वे में यह जीत दर्ज की। 

पाकिस्तान की जबरदस्त वापसी 

PAK vs ZIM: पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से पहले वनडे में मिली हार का लिया बदला; 10 विकेट से दर्ज की जीत, सैम अयूब का शतक

मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा वनडे मैच 10 विकेट से जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने 13 साल बाद जिम्बाब्वे में कोई वनडे मैच 10 विकेट से जीता है। इससे पहले पाकिस्तान ने 2011 में ही जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया था, और अब रिजवान की कप्तानी में वही उपलब्धि दोहराई गई हैं।

यह जीत इस दृष्टि से भी खास है कि पाकिस्तान ने अब तक कुल पांच ही वनडे मुकाबले 10 विकेट से जीते हैं, और जिम्बाब्वे के खिलाफ इस जीत ने उन्हें लंबे समय बाद ऐसी बड़ी जीत का स्वाद चखने का मौका दिया हैं।

सैम अयूब का शतक

PAK vs ZIM: पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से पहले वनडे में मिली हार का लिया बदला; 10 विकेट से दर्ज की जीत, सैम अयूब का शतक

जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान की शानदार 10 विकेट से जीत ने क्रिकेट जगत में ध्यान आकर्षित किया है। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.3 ओवर में केवल 145 रन बनाए और पूरी टीम आउट हो गई। इस मैच में कोई भी जिम्बाब्वे बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। पाकिस्तान की सलामी जोड़ी ने इस मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 18.2 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाकर मैच जीत लिया। सैम अयूब ने 62 गेंदों पर 113 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि अब्दुल्ला शफीक ने 48 गेंदों पर 32 रन बनाए।

Leave a comment