Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान को बड़ा झटका! BLA ने 214 सैन्य बंधकों को मारने की बात कबूली, जानिए पूरा मामला

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान की जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर 214 सैन्य बंधकों को मारने का दावा किया।पाक सेना ने 33 विद्रोहियों को मारने की बात कही

बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी ट्रेन हाईजैक कर 214 सैन्य बंधकों को मारने का दावा किया। पाक सेना ने 33 विद्रोहियों को मारने का दावा किया, जबकि बीएलए ने इसे खारिज किया।

Pakistan Train Hijack: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तान के 214 सैन्य बंधकों को मार डाला। विद्रोहियों का कहना है कि बलूच राजनीतिक कैदियों को रिहा करने की उनकी 48 घंटे की समय सीमा समाप्त हो गई थी, और पाकिस्तान सरकार ने उनकी मांगों को अनसुना कर दिया।

पाक सेना के दावे को किया खारिज

बीएलए ने पाकिस्तानी सेना के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि बंधकों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया है। संगठन का कहना है कि पाकिस्तान सरकार की "जिद" और सैन्य रवैये के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान को बड़ा झटका! BLA ने 214 सैन्य बंधकों को मारने की बात कबूली, जानिए पूरा मामला

कैसे हुआ ट्रेन का अपहरण?

बलूच लिबरेशन आर्मी, जो बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग करने की मांग करती है, ने मंगलवार को पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया। आतंकियों ने पहले रेलवे ट्रैक को विस्फोट से उड़ा दिया और फिर ट्रेन को कब्जे में ले लिया। उस समय ट्रेन में 400 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश सुरक्षाकर्मी थे। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को छोड़कर, बीएलए ने सभी सैनिकों को बंधक बना लिया।

बीएलए का बयान: पाकिस्तान की ‘जिद’ ने ली सैनिकों की जान

बीएलए ने अपने बयान में कहा, "पाकिस्तान सरकार ने वार्ता से इनकार किया और हकीकत को नजरअंदाज किया। उनकी जिद की वजह से हमें 214 सैन्य बंधकों को मारना पड़ा।"

पाकिस्तानी सेना का जवाबी ऑपरेशन

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान को बड़ा झटका! BLA ने 214 सैन्य बंधकों को मारने की बात कबूली, जानिए पूरा मामला

पाक सेना ने 30 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में 33 विद्रोहियों को मारने का दावा किया है। सेना के मुताबिक, इस दौरान 23 सैनिक, 3 रेलवे कर्मचारी और 5 यात्री भी मारे गए। हालांकि, बीएलए ने इस दावे को नकारते हुए कहा कि लड़ाई अभी भी जारी है और पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

बीएलए का ‘दर्रा-ए-बोलन ऑपरेशन’

बीएलए ने इस ऑपरेशन को "दर्रा-ए-बोलन" नाम दिया और कहा कि उनके 12 लड़ाके इस अभियान में मारे गए हैं। संगठन का कहना है कि उन्होंने कुछ सैन्य बंधकों को विशेष बोगियों में बंद कर दिया और पाकिस्तानी कमांडो के पहुंचने पर उन्हें घेरकर हमला किया।

Leave a comment