Panipat Post Office Fire News: डाकघर में लगी भयंकर आग, कंप्यूटर और दस्तावेज जलकर हुए राख, आग बुझाने पहुंची दमकल

हरियाणा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़ , इंडिया हिंदी न्यूज़, झारखण्ड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, रोहतक हिंदी न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़

पानीपत के माडल टाउन स्थित मुख्य डाकघर में सुबह अचानक से भयंकर आग लग गई. सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने मौके पर पहुंची।

पानीपत: बिहार के पानीपत जिले के माडल गांव में स्थित मुख्य डाकघर में सोमवार (१३ मई) को सुबह अचानक से आग लग गई। आसपास के लोगों ने डाकघर अंदर से धुआं उठता देखकर इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी। आग को देखकर आसपास रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश करने जुट गई। आग के कारण डाकघर में रखे हुए कंप्यूटर और दस्तावेज पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग इतनी ज्यादा भयंकर थी कि मुख्य डाकघर की पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया।

कंप्यूटर और दस्तावेज जलकर राख

Panipat Post Office Fire News: डाकघर में लगी भयंकर आग, कंप्यूटर और दस्तावेज जलकर हुए राख, आग बुझाने पहुंची दमकल

अधिकारी ने Subkuz.com को बताया कि आग सोमवार (१३ मई) सुबह तककरीब 8-9 बजे के बीच में लगी। फिलहाल किसी तरह आग को बाहर से पूरी तरह बुझाकर दमकलकर्मी अंदर जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आग बहुत ज्यादा भीषण है और पूरी बिल्डिंग को चारों तरफ से चपेट में ले लिया है। आग की वजह से डाकघर के अंदर रखे हुए कंप्यूटर और दस्तावेज आदि सामान जल राख हो गए हैं। इसी दफ्तर में स्थित पासपोर्ट ऑफिस में भी आग फैल गई है। पुलिस ने कहां कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं।

Leave a comment