Paris Paralympics 2024 Day 10: पेरिस पैरालंपिक के 10वें दिन भी भारत पर होगी पदक की बरसात, अबतक जीते 6 गोल्ड मेडल, देखें आज का पूरा शेड्यूल

पेरिस पैरालंपिक के 10वें दिन भी भारत पर होगी पदक की बरसात, अबतक जीते 6 गोल्ड मेडल, देखें आज का पूरा शेड्यूल, स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, न्यूज़

आज पेरिस पैरालंपिक 2024 के 10वें दिन भारतीय एथलीटों से कई उम्मीदें हैं, क्योंकि वे विभिन्न स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं और भारत के लिए मेडल जीत सकते हैं। सुंदर सिंह गुर्जर, अजीत सिंह और रिंकू तीनों जैवलिन थ्रो में अपनी क्षमता दिखाने के लिए मैदान में होंगे।

Paris Paralympics 2024 Day 10: पेरिस पैरालंपिक के 10वें दिन भी भारत पर होगी पदक की बरसात, अबतक जीते 6 गोल्ड मेडल, देखें आज का पूरा शेड्यूल

स्पोर्ट्स न्यूज़: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीट्स ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और आज 10वें दिन के मुकाबलों से भारत के लिए कई और मेडल्स की उम्मीदें बढ़ गई हैं। आज के दिन भारत के कई खिलाड़ी मेडल राउंड में हिस्सा ले रहे हैं और उनके शानदार फॉर्म को देखते हुए कहा जा सकता है कि भारत की झोली में और पदक आ सकते हैं।

मेडल तालिका में भारत का स्थान

Paris Paralympics 2024 Day 10: पेरिस पैरालंपिक के 10वें दिन भी भारत पर होगी पदक की बरसात, अबतक जीते 6 गोल्ड मेडल, देखें आज का पूरा शेड्यूल

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीट्स ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और 27 मेडल्स जीतकर भारत ने अपने पैरालंपिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत ने अब तक 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं, जिससे कुल मेडल्स की संख्या 27 हो गई है। हालांकि, इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भारत की रैंकिंग मेडल टैली में 17वें स्थान पर बनी हुई हैं। चीन मेडल टैली में दबदबा बनाए हुए है, जिसने 83 गोल्ड सहित कुल 188 मेडल्स जीते हैं और वह टॉप पर है। वहीं ग्रेट ब्रिटेन 42 गोल्ड के साथ कुल 100 मेडल्स जीतकर दूसरे स्थान पर हैं।

भारत का आज का शेड्यूल

Paris Paralympics 2024 Day 10: पेरिस पैरालंपिक के 10वें दिन भी भारत पर होगी पदक की बरसात, अबतक जीते 6 गोल्ड मेडल, देखें आज का पूरा शेड्यूल

1. रोड साइक्लिंग

* अरशद शेख, पुरुषों की रोड रेस सी 1-3 (मेडल राउंड) मुकाबला - समय दोपहर 1.00 बजे

* ज्योति गडेरिया, महिलाओं की रोड रेस सी 1-3 (मेडल राउंड) मुकाबला - समय दोपहर 1.05 बजे

2. कैनो स्प्रिंट

* यश कुमार, पुरुषों की केएल1 200 मीटर (सेमीफाइनल) मुकाबला - समय दोपहर 1.30 बजे

* प्राची यादव, महिलाओं की वीएल2 200 मीटर (सेमीफाइनल) मुकाबला - समय दोपहर 2.05 बजे

3. तैराकी

* सुयश जाधव, पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई एस7 (हीट) मुकाबला - समय दोपहर 1.55 बजे

4. एथलेटिक्स

* दिलीप गावित, पुरुषों की 400 मीटर टी47 (मेडल राउंड) मुकाबला -  समय मध्य रात्रि 12.29 बजे

 

Leave a comment