पेन ड्राइव का इस्तेमाल सिर्फ स्टोरेज के लिए नहीं, ये काम भी आते हैं

पेन ड्राइव अब सिर्फ स्टोरेज नहीं, बल्कि कंप्यूटर चाबी, पोर्टेबल ऐप्स और सुरक्षित पासवर्ड मैनेजर बन सकता है। सीखें स्मार्ट इस्तेमाल।

पेन ड्राइव अब सिर्फ डेटा स्टोरेज तक सीमित नहीं रही। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह कंप्यूटर की डिजिटल चाबी, पोर्टेबल ऐप्स का जरिया और सुरक्षित पासवर्ड मैनेजर बन सकती है। ये स्मार्ट उपयोग न सिर्फ समय बचाते हैं, बल्कि सिस्टम की सुरक्षा और काम करने की सुविधा भी बढ़ाते हैं।

पेन ड्राइव के स्मार्ट उपयोग: आज के डिजिटल दौर में पेन ड्राइव का इस्तेमाल केवल फोटो या वीडियो सेव करने तक सीमित नहीं है। दुनिया भर में कंप्यूटर यूजर्स अब इसे सिक्योरिटी और प्रोडक्टिविटी टूल के रूप में भी अपना रहे हैं। USB Raptor जैसे टूल्स की मदद से पेन ड्राइव को कंप्यूटर की चाबी बनाया जा सकता है, जबकि पोर्टेबल ऐप्स के जरिए किसी भी सिस्टम पर बिना इंस्टॉलेशन काम किया जा सकता है। इसकी जरूरत इसलिए बढ़ रही है क्योंकि यूजर्स डेटा सुरक्षा, समय की बचत और आसान एक्सेस चाहते हैं।

पेन ड्राइव बनेगा कंप्यूटर की चाबी

बहुत कम लोग जानते हैं कि पेन ड्राइव को कंप्यूटर की चाबी की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। USB Raptor जैसे टूल्स की मदद से सिस्टम को इस तरह सेट किया जा सकता है कि पेन ड्राइव लगाते ही कंप्यूटर अनलॉक हो जाए और निकालते ही लॉक हो जाए।
इससे हर बार पासवर्ड टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती और सिस्टम की सुरक्षा भी मजबूत होती है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो पर्सनल या ऑफिस डेटा पर काम करते हैं।

ऐप्स और टूल्स हमेशा साथ रखें

पेन ड्राइव का एक बड़ा फायदा यह है कि इसमें पोर्टेबल ऐप्स स्टोर की जा सकती हैं। Chrome, Firefox, TeamViewer जैसे कई सॉफ्टवेयर ऐसे वर्जन में उपलब्ध हैं, जिन्हें इंस्टॉल किए बिना चलाया जा सकता है।
आप इन्हें पेन ड्राइव में सेव करके किसी भी कंप्यूटर में प्लग करें और तुरंत इस्तेमाल शुरू कर दें। इससे बार-बार सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने की झंझट खत्म हो जाती है।

पासवर्ड और बैकअप दोनों में काम

ऑनलाइन पासवर्ड मैनेजर हैक होने का खतरा रखते हैं, ऐसे में पेन ड्राइव एक सुरक्षित विकल्प बन सकता है। इसमें एन्क्रिप्टेड फाइल बनाकर लॉगिन डिटेल्स स्टोर की जा सकती हैं, जो सिर्फ आपके तय पासवर्ड से ही खुलेंगी।
इसके अलावा विंडोज का फाइल हिस्ट्री फीचर पेन ड्राइव को बैकअप डिवाइस की तरह इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। गलती से डिलीट हुई फाइल्स को आसानी से रिस्टोर किया जा सकता है।

Leave a comment