Petrol Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, टंकी फुल कराने से पहले जान लें आज का रेट

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, यूपी और बिहार में तेल के दामों में बड़ा बदलाव। दिल्ली, मुंबई समेत महानगरों में रेट स्थिर। जानें अपने शहर का ताजा रेट। आज की रेट

कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर अब घरेलू बाजार में दिखने लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को देशभर के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के खुदरा दामों में बदलाव किया है। यूपी से बिहार तक कई जिलों में आज तेल के दामों में फेरबदल देखने को मिला। 

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी का असर शुक्रवार सुबह भारत में पेट्रोल और डीजल के खुदरा दामों पर दिखाई दिया। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी ताजा रेट्स में कई जगहों पर दाम बढ़े तो कहीं कमी दर्ज की गई। खासतौर पर यूपी और बिहार के जिलों में तेल के दामों में बड़ा बदलाव देखा गया। हालांकि, दिल्ली, मुंबई समेत देश के चारों महानगरों में कीमतें स्थिर रहीं।

यूपी-बिहार के प्रमुख शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव

Petrol Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, टंकी फुल कराने से पहले जान लें आज का रेट

गाजियाबाद: पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 94.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 16 पैसे गिरकर 87.51 रुपये प्रति लीटर।

गौतमबुद्ध नगर: पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 94.98 रुपये और डीजल 12 पैसे चढ़कर 88.13 रुपये प्रति लीटर।

लखनऊ: पेट्रोल 12 पैसे बढ़कर 94.69 रुपये और डीजल 14 पैसे बढ़कर 87.81 रुपये प्रति लीटर।

पटना: पेट्रोल 32 पैसे सस्ता होकर 105.41 रुपये और डीजल 30 पैसे गिरकर 92.26 रुपये प्रति लीटर।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर

दिल्ली: पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर।

मुंबई: पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर।

चेन्नई: पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।

कोलकाता: पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

Petrol Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, टंकी फुल कराने से पहले जान लें आज का रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई है। ब्रेंट क्रूड का भाव 72.09 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 68.34 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

पेट्रोल और डीजल के दाम हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं। दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और वैट जोड़ने के बाद कीमतें तय की जाती हैं, जिससे तेल के दाम मूल भाव से लगभग दोगुने हो जाते हैं।

तेल की कीमतों पर नजर रखना जरूरी

ग्राहकों के लिए सलाह है कि तेल भरवाने से पहले अपने शहर के ताजा रेट्स जरूर चेक करें। सरकारी तेल कंपनियों की वेबसाइट और एसएमएस सेवा से इन बदलावों की जानकारी आसानी से ली जा सकती है।

Leave a comment