फैशन आइकॉनिक स्टाइल की दीवानी हैं राशा थडानी: ट्रेंड्स फॉलो करने के बजाय ट्रेंडसेटर बनने में विश्वास

राशा थडानी अपने फैशन सेंस से बन चुकी हैं यंग फैशन आइकॉन। वो ट्रेंड्स को फॉलो नहीं करतीं, बल्कि खुद ट्रेंडसेटर बनने में विश्वास रखती हैं। जानिए उनके स्टाइल की

फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली राशा थडानी अपनी मां रवीना टंडन की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। भले ही उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन राशा ने अपने अभिनय और आत्मविश्वास से एक अलग पहचान बना ली है। 

Rasha Thadani On Faishion: बॉलीवुड की नई उभरती अभिनेत्री राशा थडानी अपनी अनूठी सोच और आत्मविश्वास के लिए तेजी से सुर्खियों में आ रही हैं। फिल्म 'आजाद' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाली राशा, सिर्फ अपनी अदाकारी ही नहीं, बल्कि फैशन सेंस और जनरेशन ज़ेड के विचारों को लेकर भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

राशा न सिर्फ अपनी मां, दिग्गज अभिनेत्री रवीना टंडन की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं, बल्कि एक फैशन आइकॉन के रूप में खुद को स्थापित करने की दिशा में भी मजबूती से कदम बढ़ा रही हैं।

हमारी पीढ़ी डरती नहीं है - Rasha Thadani

फैशन आइकॉनिक स्टाइल की दीवानी हैं राशा थडानी: ट्रेंड्स फॉलो करने के बजाय ट्रेंडसेटर बनने में विश्वास

राशा थडानी का मानना है कि आज की Gen Z (जनरेशन ज़ेड) आत्मविश्वास से भरपूर है और दूसरों की सोच या ट्रेंड्स के दबाव में आने से इंकार करती है। अपने एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा:

'हमारी पीढ़ी की सबसे बड़ी ताकत है कि हम जैसे हैं, उसी रूप में खुद को स्वीकार करते हैं। हम किसी ट्रेंड का अंधानुकरण नहीं करते और न ही कुछ पहनने से डरते हैं, सिर्फ इसलिए कि वो ट्रेंड में नहीं है।'

उनका यह नजरिया आज के युवाओं के बदलते दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसमें आत्म-अभिव्यक्ति, व्यक्तित्व और स्वतंत्रता को प्रमुखता दी जा रही है।

90 के दशक के फैशन की दीवानी हैं राशा

हालांकि राशा खुद आधुनिक दौर की प्रतिनिधि हैं, फिर भी वह 90 के दशक के क्लासिक फैशन की जबरदस्त प्रशंसक हैं। वे मानती हैं कि उस दौर का फैशन न केवल खूबसूरत था, बल्कि बहुत ही आइकॉनिक और समय से परे था। राशा बताती हैं,

'मैं 90 के दशक के फैशन की फैन हूं। चाहे वह स्मोकी आईज़ हो, हाई पोनीटेल या लाल हेयरबैंड – मैं जितना हो सके उस स्टाइल को अपनाने की कोशिश करती हूं। मैं अपनी पूरी जिंदगी 90s फैशन के साथ बिता सकती हूं।'

मां रवीना टंडन से मिली फैशन की प्रेरणा

फैशन आइकॉनिक स्टाइल की दीवानी हैं राशा थडानी: ट्रेंड्स फॉलो करने के बजाय ट्रेंडसेटर बनने में विश्वास

राशा के फैशन स्टेटमेंट में उनकी मां रवीना टंडन का बड़ा हाथ है। उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी स्टाइल और आदतें काफी हद तक उनकी मां से मेल खाती हैं। उन्होंने कहा:

'मैंने अपनी 90% स्टाइल अपनी मां से ली है। मैं उनकी पसंद-नापसंद देखकर बड़ी हुई हूं और उन्हीं से प्रभावित हूं। मेरे पहनावे पर सिर्फ मेरी मां ही नहीं, बल्कि पूरे 90 के दशक का गहरा असर है।'

राशा का यह जुड़ाव ना केवल उनके लुक्स में बल्कि उनके ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व में भी नजर आता है।

ट्रेंड्स फॉलो करने के बजाय ट्रेंडसेटर बनने में विश्वास

राशा यह मानती हैं कि आज के दौर में फैशन सिर्फ ट्रेंड्स का हिस्सा बनने का नाम नहीं, बल्कि खुद को आरामदायक और प्रामाणिक रूप से प्रस्तुत करने का तरीका है। वे कहती हैं: परफेक्ट दिखने का कोई दबाव नहीं है। यह आपके आत्मविश्वास और सहजता से जुड़ा होता है। ट्रेंड्स का पालन करना गलत नहीं है, लेकिन मैं खुद को ट्रेंडसेटर मानती हूं।

उनके अनुसार, आज की पीढ़ी के लिए फैशन का मतलब है – खुद से प्यार करना और बिना किसी डर के खुद को अभिव्यक्त करना। राशा थडानी का मानना है कि आज की पीढ़ी ने यह समझ लिया है कि फैशन सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व का विस्तार है। चाहे जींस की बात हो या कोई सिंपल आउटफिट, यह केवल आपकी पहचान को दर्शाने का माध्यम है।

Leave a comment