फीफा वर्ल्ड कप 2026: भारत में टेलीकास्ट पर संकट, अब तक नहीं मिला ब्रॉडकास्टर

FIFA World Cup 2026 के भारत में टेलीकास्ट को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। अब तक कोई आधिकारिक ब्रॉडकास्टर सामने नहीं आया है, जिससे फुटबॉल फैंस की चिंता बढ़ गई है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026: भारत में टेलीकास्ट पर संकट, अब तक नहीं मिला ब्रॉडकास्टर

दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में शामिल FIFA World Cup 2026 को लेकर भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। टूर्नामेंट शुरू होने में अब दो महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन अभी तक भारत में इसके आधिकारिक प्रसारण (broadcast rights) को लेकर कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है।

स्पोर्ट्स न्यूज़: फीफा विश्व कप 2026 के शुरू होने में अब दो महीने से भी कम समय बचा है और इसे दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक माना जाता है। यह टूर्नामेंट 11 जून से शुरू होगा और इस बार इसकी मेजबानी संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको कर रहे हैं। इस बार टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे मुकाबलों का रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि भारतीय फुटबॉल टीम इस बार क्वालिफाई नहीं कर पाई है, फिर भी भारत में इस टूर्नामेंट को लेकर हमेशा की तरह जबरदस्त उत्साह रहता है।

11 जून से शुरू होगा विश्व कप, 48 टीमें लेंगी हिस्सा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून 2026 से होगी। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में किया जा रहा है। यह पहला मौका होगा जब वर्ल्ड कप में 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे यह अब तक का सबसे बड़ा संस्करण बन जाएगा। हालांकि भारत की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई है, लेकिन देश में फुटबॉल फैंस की बड़ी संख्या होने के कारण वर्ल्ड कप को लेकर हमेशा उत्साह रहता है।

भारत में अभी तक कोई ब्रॉडकास्टर तय नहीं

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में किसी भी टीवी या डिजिटल प्लेटफॉर्म ने अभी तक फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मीडिया राइट्स नहीं खरीदे हैं। फीफा ने 2025 में मीडिया राइट्स की बिक्री प्रक्रिया शुरू की थी। शुरुआत में 2026 और 2030 वर्ल्ड कप के संयुक्त अधिकारों की कीमत लगभग 100 मिलियन डॉलर रखी गई थी।

लेकिन खरीदार नहीं मिलने के बाद फीफा ने कीमत घटाकर लगभग 35 मिलियन डॉलर कर दी। इसके बावजूद अभी तक कोई भी बड़ा भारतीय ब्रॉडकास्टर डील फाइनल करने के लिए आगे नहीं आया है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026: भारत में टेलीकास्ट पर संकट, अब तक नहीं मिला ब्रॉडकास्टर

समय अंतर बना बड़ी चुनौती

भारत में फीफा वर्ल्ड कप के प्रसारण को लेकर एक बड़ी समस्या टाइम जोन भी है। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में हो रहे मैचों का समय भारत के मुकाबले काफी अलग होगा। अधिकांश मुकाबले:

  • देर रात
  • या फिर भोर के समय
  • या सुबह जल्दी

खेले जाएंगे। इस वजह से टीवी व्यूअरशिप और डिजिटल एंगेजमेंट पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। पिछले वर्ल्ड कप 2022 (कतर) में भारत में प्रसारण अधिकार Viacom18 के पास थे, जिसने लगभग 62 मिलियन डॉलर में राइट्स खरीदे थे। उस समय कतर और भारत के बीच केवल 2.5 घंटे का अंतर था, जिससे मैचों की लाइव व्यूअरशिप बेहतर रही थी।

Leave a comment