फिर भड़की जंग! इजराइल के हमले में गाजा में भारी तबाही

गाजा पट्टी पर इजरायली हमला, 250 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए। हमास के मंत्री और ब्रिगेडियर की मौत, युद्धविराम वार्ता विफल। गाजा पट्टी पर इजरायली हमला, 250 से अधिक

इजरायल ने गाजा पट्टी में भीषण हवाई हमला किया, जिससे 250 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए। हमास के मंत्री और ब्रिगेडियर की मौत हुई। युद्धविराम वार्ता विफल होने के बाद यह हमला हुआ।

Israel attack on Gaza Strip: इजरायल ने गाजा पट्टी पर एक बार फिर बड़ा हवाई हमला किया है। मंगलवार (18 मार्च) को सुबह हुए इजरायली एयर स्ट्राइक से पूरी गाजा पट्टी दहल उठी। यह हमला पिछले 15 महीनों में सबसे भीषण हमलों में से एक माना जा रहा है। इस हमले के साथ ही गाजा में 57 दिनों की शांति के बाद एक बार फिर खूनी संघर्ष शुरू हो गया है।

हमास के मंत्री और ब्रिगेडियर समेत 250 से अधिक की मौत

फिर भड़की जंग! इजराइल के हमले में गाजा में भारी तबाही

अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि इजरायली हमले में हमास के वरिष्ठ अधिकारियों सहित 250 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इस हमले के साथ ही इजरायल और गाजा के बीच चल रहा युद्धविराम समझौता भी टूट चुका है।

हमास के बड़े अधिकारी बने निशाना

इजरायली सेना के निशाने पर इस बार हमास के बड़े अधिकारी रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में गाजा में आंतरिक और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय में संगठन और प्रशासन प्राधिकरण के प्रमुख तथा हमास के वरिष्ठ अधिकारी ब्रिगेडियर बहजत हसन अबू सुल्तान की मौत हो गई है। इसके अलावा, उप आंतरिक मंत्री जनरल महमूद अबू वत्फा भी इस हमले में मारे गए हैं।

युद्धविराम वार्ता विफल

फिर भड़की जंग! इजराइल के हमले में गाजा में भारी तबाही

इजरायल और हमास के बीच चल रही शांति वार्ता पूरी तरह विफल हो गई है। इजरायल ने युद्धविराम समझौते के पहले चरण को 42 दिनों तक बनाए रखा, लेकिन दूसरे चरण की शर्तों को मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद युद्धविराम को लेकर दोबारा बातचीत शुरू हुई, लेकिन वह भी सफल नहीं हो पाई।

नेतन्याहू का बड़ा ऐलान

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया, "हमास ने इजरायली बंधकों को रिहा करने से इनकार कर दिया और शांति वार्ता को असफल कर दिया, जिसके चलते इजरायल ने यह हमला करने का फैसला लिया। अब हम हमास के खिलाफ अपने सैन्य हमले को और तेज करेंगे।"

Leave a comment