फलक नाज का बड़ा बयान: मुस्लिम एक्टर्स की चुप्पी पर सवाल, कहा - 'आपका खून क्यों नहीं खौल रहा?'

फलक नाज ने मुस्लिम एक्टर्स की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका खून क्यों नहीं खौल रहा? जानें इस विवादित बयान पर फलक की पूरी राय और उनके विचार

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच, एक टीवी इंडस्ट्री की मुस्लिम एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जो अब खासा चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में अभिनेत्री ने अपने विचार साझा किए हैं, जो इस संकटपूर्ण स्थिति पर आधारित हैं। 

Falaq Naaz: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस फलक नाज ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने साथी मुस्लिम एक्टर्स की चुप्पी पर गुस्सा जताया है। फलक नाज का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में अपने साथी कलाकारों से देशभक्ति को लेकर सवाल उठाए हैं।

'मुस्लिम एक्टर्स की चुप्पी पर फलक का गुस्सा'

फलक नाज ने इस वीडियो में अपने साथी मुस्लिम कलाकारों को लताड़ते हुए कहा कि वे इस समय में भी चुप हैं, जबकि देश में माहौल बहुत गंभीर है। उन्होंने कहा, मुझे ये वीडियो बनाना नहीं चाहती थी, लेकिन अब मैं खुद को रोक नहीं पाई। मुझे दुख और गुस्सा है, क्योंकि मेरे मुस्लिम साथी इस समय कुछ नहीं बोल रहे हैं। 

फलक नाज का बड़ा बयान: मुस्लिम एक्टर्स की चुप्पी पर सवाल, कहा - 'आपका खून क्यों नहीं खौल रहा?'

उनका यह बयान विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के संदर्भ में है, जब कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर की थी। फलक ने अपनी चुप्पी तोड़ी और मुस्लिम एक्टर्स पर सीधे आरोप लगाए कि वे अपने फॉलोअर्स और सोशल मीडिया पर अपनी रिच बढ़ाने की चिंता में इस विषय पर अपनी आवाज नहीं उठा रहे हैं।

'देश के लिए प्यार दिखाना जरूरी है'

फलक नाज ने इस वीडियो में कहा कि एक मुस्लिम के तौर पर उनका मानना है कि सबसे पहले हमें अपने देश से प्यार करना चाहिए और फिर बाकी चीजों के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा, आप लोगों को यह दिखाना होगा कि आप अपने देश से प्यार करते हैं, जैसे कि पाकिस्तान के लोग अपने देश को खुलेआम सपोर्ट करते हैं। आप क्यों नहीं ऐसा कर सकते? फलक ने सवाल किया कि जब पाकिस्तान के अभिनेता अपने देश का समर्थन कर सकते हैं, तो भारतीय मुस्लिम कलाकार क्यों चुप हैं।

'क्या हिंदू भाई-बहन मुस्लिमों पर विश्वास करेंगे?'

फलक ने यह भी कहा कि अब वह समझ पा रही हैं कि क्यों भारत के हिंदू भाई-बहन मुस्लिमों पर विश्वास नहीं करते। उनका कहना था, अगर हमारे देश के मुस्लिम कलाकार इस समय कुछ नहीं बोलते, तो लोगों का भरोसा कैसे जीतेगें? फलक नाज ने इस पर दुख जताते हुए कहा कि अगर हमें अपने हिंदू भाइयों का विश्वास जीतना है तो हमें अपने देश के प्रति अपनी निष्ठा और प्यार को स्पष्ट रूप से दिखाना होगा।

फलक नाज का बड़ा बयान: मुस्लिम एक्टर्स की चुप्पी पर सवाल, कहा - 'आपका खून क्यों नहीं खौल रहा?'

अंत में, फलक ने कहा कि जो लोग देश में रहकर वहां का नमक खाते हैं, उन्हें देश के प्रति अपनी वफादारी दिखानी चाहिए। उन्होंने भारतीय धर्म की बात करते हुए कहा, "हमारा धर्म हमें यह सिखाता है कि पहले अपने देश से प्यार करो और फिर बाकी सभी चीजों के बारे में सोचो।" उनका मानना था कि जो लोग अपने धर्म और देश को सही से समझते हैं, वे हमेशा देश के साथ खड़े रहते हैं।

भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण माहौल में फलक नाज का यह वीडियो एक बड़े संदेश की तरह सामने आया है। एक तरफ जहां कुछ मुस्लिम सेलेब्स इस वक्त चुप्पी साधे हुए हैं, वहीं फलक नाज ने देशभक्ति और वफादारी की बात उठाकर अपने साथियों को झकझोड़ा है। उनके इस बयान ने कई लोगों का ध्यान खींचा है और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल रहा है।

Leave a comment