Pilibhit Road Accident: पीलीभीत में भयंकर सड़क हादसा: पेड़ से टकराकर पलट गई तेज रफ्तार कार, दुल्हन के पिता समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत

पीलीभीत में एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में दुल्हन के पिता समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई

पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाने के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे एक भीषण हादसा हुआ। इस दुर्घटना में दुल्हन के पिता समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाने के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं।

कब हुआ यह भीषण हादसा?

Pilibhit Road Accident: पीलीभीत में भयंकर सड़क हादसा: पेड़ से टकराकर पलट गई तेज रफ्तार कार, दुल्हन के पिता समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के खटीमा के गांव जमोर निवासी मंजूर अहमद (65) की पुत्री हुसना का निकाह बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदोई निवासी अनवर से हुआ था। बृहस्पतिवार को दावत-ए-वलीमा के बाद दुल्हन को विदा कराकर खटीमा से कुछ लोग लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे ये लोग अपनी कार में खटीमा से लौटते हुए पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाने के पास पहुंचे। 

इस समय कार अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद न्यूरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार को काटकर सभी घायलों को बाहर निकाला। हादसे में दुल्हन के पिता मंजूर अहमद समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। 

हादसे में इन लोगों की हुई मौत 

Pilibhit Road Accident: पीलीभीत में भयंकर सड़क हादसा: पेड़ से टकराकर पलट गई तेज रफ्तार कार, दुल्हन के पिता समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत

* मुन्नी (65 वर्ष) पत्नी नाजिर निवासी बूडा खटीमा उत्तराखंड 

* मंजूर अहमद (60 वर्ष) पुत्र नूर अहमद निवासी जमोर खटीमा 

* बाहुउद्दीन (55 वर्ष) पुत्र अमीरूदीन निवासी बांसखेड़ा, बरखेड़ा पीलीभीत 

* शरीफ अहमद (60 वर्ष) पुत्र नन्हें  निवासी गोटिया खटीमा 

* साहेआलम (35 वर्ष) पुत्र मोहम्मद उमर निवासी सतरामील, खटीमा 

* राकिम (11 वर्ष) पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी जमोर खटीमा 

हादसे में घायल व्यक्ति 

Pilibhit Road Accident: पीलीभीत में भयंकर सड़क हादसा: पेड़ से टकराकर पलट गई तेज रफ्तार कार, दुल्हन के पिता समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत

* रहीस अहमद(47 वर्ष) पुत्र नाजिर निवासी खटीमा 

* जाबरी (40 वर्ष) पत्नी बाहुउद्दीन  निवासी बांसखेड़ा 

* अहमद रजा (10 वर्ष) पुत्र मोहम्मद अहमद 

* शहनाज (30 वर्ष) पत्नी इर्शाद खमरिया बरखेड़ा

Leave a comment