PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी को लेकर, शाह का तीखा पलटवार 'यह घटियापन है

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में जम्मू के कठुआ में भाजपा पर जोरदार हमला बोला, यह घटिया और शर्मनाक बयान, खरगे जी, आप अपनी आंखों से विकसित भारत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खरगे ने कठुआ में भाजपा पर जोरदार हमला किया। भाषण के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और वह मंच पर गिर पड़े, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खुद को संभाला और पीएम मोदी पर निशाना साधा। अब उनके इस बयान पर गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है। शाह ने कहा कि खरगे ने अपनी कटुता का परिचय दिया है और इस तरह की बयानबाजी अस्वीकार्य है।

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में जम्मू के कठुआ में भाजपा पर जोरदार हमला बोला। भाषण के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह मंच पर गिर पड़े, लेकिन उन्होंने हिम्मत जुटाकर फिर से उठकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। अब उनके इस विवादास्पद बयान पर गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा है कि खरगे ने अपनी कटुता का परिचय दिया है।

यह घटिया और शर्मनाक बयान

PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी को लेकर, शाह का तीखा पलटवार 'यह घटियापन है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खरगे पर हमला बोलते हुए कहा, कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी ने अपने भाषण में ख़ुद, अपने नेताओं और अपनी पार्टी से भी ज्यादा निम्न और शर्मनाक बातें कही। उन्होंने अपनी कटुता का परिचय देते हुए बेवजह पीएम मोदी को अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य के मामलों में घसीटा और कहा कि वे पीएम मोदी को सत्ता से हटाकर ही दम लेंगे।

उनके भाषण से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस नेताओं में पीएम मोदी के प्रति कितनी नफरत और डर है कि वे हमेशा उनके बारे में सोचते रहते हैं।

खरगे जी, आप अपनी आंखों से विकसित भारत की तस्वीर देखेंगे!

PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी को लेकर, शाह का तीखा पलटवार 'यह घटियापन है

शाह ने आगे कहा, "मैं और मोदी जी प्रार्थना करते हैं कि खरगे जी दीर्घायु और स्वस्थ रहें। हम चाहते हैं कि वे कई वर्षों तक जीवित रहें और 2047 तक एक विकासित भारत का निर्माण होते देखें।"

खरगे का बयान 'आप विकसित भारत देखेंगे

PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी को लेकर, शाह का तीखा पलटवार 'यह घटियापन है

जम्मू-कश्मीर चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक वार-पलटवार जारी है। हाल ही में जम्मू में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक भाषण के दौरान गिर गए। हम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा पुनर्स्थापित करने के लिए संघर्ष करेंगे।"

Leave a comment