PM Modi in US: जो बाइडन को पीएम मोदी की भेंट, चांदी का ट्रेन मॉडल और पत्नी जिल बाइडन को दी पश्मीना शॉल, जानिए ये उपहार क्यों हैं खास?

PM Modi in US: जो बाइडन को पीएम मोदी की भेंट, चांदी का ट्रेन मॉडल और पत्नी PM Modi in US: जो बाइडन को पीएम मोदी की भेंट, चांदी का ट्रेन मॉडल और पत्नी ,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन को महाराष्ट्र के कारीगरों द्वारा हाथ से बनाया गया एक अनूठा ट्रेन मॉडल उपहार में दिया। वहीं, उनकी पत्नी जिल बाइडन को प्रसिद्ध पश्मीना शॉल भेंट की गई।

PM Modi in US: जो बाइडन को पीएम मोदी की भेंट, चांदी का ट्रेन मॉडल और पत्नी जिल बाइडन को दी पश्मीना शॉल, जानिए ये उपहार क्यों हैं खास?

PM Modi Gifted: प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने अपनी तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन को एक अनूठा चांदी का ट्रेन मॉडल उपहार में दिया। यह ट्रेन मॉडल पूरी तरह से हाथ से तैयार की गई एक दुर्लभ और असाधारण कृति है। इसके साथ ही, अमेरिका की पहली महिला जिल बाइडन को पश्मीना शॉल, जिसे एक खूबसूरत पेपर माचे बॉक्स में पैक किया गया था, उपहार स्वरूप भेंट किया गया।

बाइडन को उपहार में दिया 'ट्रेन मॉडल'

बाइडन को उपहार स्वरूप दिया गया चांदी का 'ट्रेन मॉडल' भारत की समृद्ध शिल्पकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इसे महाराष्ट्र के प्रतिभाशाली कारीगरों ने 92.5% चांदी से तैयार किया है। यह मॉडल न केवल कला की अद्भुतता को दर्शाता है, बल्कि भारत और अमेरिका के बीच गहरे संबंधों का भी प्रतीक है।

PM Modi in US: जो बाइडन को पीएम मोदी की भेंट, चांदी का ट्रेन मॉडल और पत्नी जिल बाइडन को दी पश्मीना शॉल, जानिए ये उपहार क्यों हैं खास?

मॉडल पर अंग्रेजी और हिंदी दोनों में 'दिल्ली-डेलावेयर' और 'भारतीय रेलवे' लिखा गया है। महाराष्ट्र के कारीगर अपनी समृद्ध चांदी की शिल्पकला के लिए प्रसिद्ध हैं।

जिल बाइडन को मिला पेपर-मैचे बॉक्स

पीएम मोदी ने अमेरिका की पहली महिला जिल बाइडन को पेपर-मैचे बॉक्स में एक पश्मीना शॉल भेंट की। यह शॉल पारंपरिक रूप से जम्मू-कश्मीर से आती है और इसे पेपर माचे बॉक्स में पैक किया गया है।

PM Modi in US: जो बाइडन को पीएम मोदी की भेंट, चांदी का ट्रेन मॉडल और पत्नी जिल बाइडन को दी पश्मीना शॉल, जानिए ये उपहार क्यों हैं खास?

ये बॉक्स पेपर पल्प, गोंद और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों के मिश्रण से हाथ से बनाए जाते हैं, जिससे हर एक बॉक्स कला का एक अनूठा प्रतीक बन जाता है। यह बॉक्स कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।

पीएम ने क्वाड सम्मेलन में लिया हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका पहुंचकर 'क्वाड सम्मेलन' में हिस्सा लिया। शिखर सम्मेलन से पहले, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के आवास पर द्विपक्षीय वार्ता की।

PM Modi in US: जो बाइडन को पीएम मोदी की भेंट, चांदी का ट्रेन मॉडल और पत्नी जिल बाइडन को दी पश्मीना शॉल, जानिए ये उपहार क्यों हैं खास?

इस वार्ता में, मोदी और बाइडन ने भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। साथ ही, उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दोंपर भी विचार-विमर्श किया। पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर जाकर संयुक्त राष्ट्र महासभा को भी संबोधित करेंगे, जिससे भारत की वैश्विक भूमिका और प्रतिबद्धता को और स्पष्ट किया जा सकेगा।

Leave a comment