पंजाब में सेमीकंडक्टर पार्क की स्थापना का ऐलान, भगवंत मान सरकार ने दी तकनीकी क्षेत्र को नई दिशा

पंजाब सरकार ने मोहाली में सेमीकंडक्टर पार्क स्थापित करने की घोषणा की है। सीएम मान ने इसे तकनीकी और आर्थिक प्रगति की दिशा में बड़ा कदम बताया।

पंजाब सरकार ने राज्य के तकनीकी विकास को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सेमीकंडक्टर पार्क की स्थापना का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को चंडीगढ़ में सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि पंजाब को इस क्षेत्र का हब बनाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर चिप्स आज लगभग हर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का अभिन्न हिस्सा हैं और भविष्य की तकनीक में इनकी भूमिका और भी अहम होने वाली है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग केवल तकनीकी उन्नति नहीं, बल्कि आर्थिक समृद्धि का भी बड़ा जरिया है। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में 20 से 23 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर से योगदान दे रहा है। सीएम मान ने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए नीतिगत समर्थन, बुनियादी ढांचा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएगी।

तकनीकी विस्तार की व्यापक संभावनाएं

पंजाब में सेमीकंडक्टर पार्क की स्थापना का ऐलान, भगवंत मान सरकार ने दी तकनीकी क्षेत्र को नई दिशा

मुख्यमंत्री मान ने सेमीकंडक्टर उद्योग की बहुआयामी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका दायरा इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, औद्योगिक ऑटोमेशन, टेलीकॉम, एयरोस्पेस एवं रक्षा, एनर्जी, हेल्थ टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, स्मार्ट डिवाइसेज़ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक फैला है। उन्होंने बताया कि भारत आज वैश्विक स्तर पर तेजी से उभरते हुए सेमीकंडक्टर केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है, जहां फैब्रिकेशन यूनिट्स, चिप डिज़ाइन और EDA (इलेक्ट्रॉनिक डिज़ाइन ऑटोमेशन) जैसी क्षमताएं लगातार विकसित हो रही हैं।

मोहाली में सेमीकंडक्टर पार्क की स्थापना पर जोर

पंजाब में सेमीकंडक्टर पार्क की स्थापना का ऐलान, भगवंत मान सरकार ने दी तकनीकी क्षेत्र को नई दिशा

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब में इस उद्योग के विकास की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार इन अवसरों को पूरी तरह भुनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार मोहाली और उसके आसपास एक समर्पित सेमीकंडक्टर पार्क स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है, जिससे निवेशकों को आकर्षित किया जा सके और तकनीकी आधार को मजबूती मिले। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह पहल राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आएगी।

बैठक में उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा, उद्योग सचिव के.के. यादव, 'इनवेस्ट पंजाब' के सीईओ अमित ढाका और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a comment