प्रीति लोबाना को मिली Google इंडिया की जिम्मेदारी, जानें IIM से Google तक का उनका सफर

प्रीति लोबाना को Google इंडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई। जानें उनके IIM से लेकर Google तक के प्रेरणादायक सफर और उनकी उपलब्धियों के बारे में, प्रीति लोबाना

टेक दिग्गज गूगल ने भारत में बड़ा बदलाव करते हुए प्रीति लोबाना को गूगल इंडिया का नया वाइस प्रेसिडेंट और प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। वह अब संजय गुप्ता की जगह लेंगी, जिन्हें एशिया पैसिफिक रीजन का गूगल प्रेसिडेंट बनाया गया है। इस बदलाव के तहत प्रीति लोबाना गूगल इंडिया के भविष्य और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, जिससे कंपनी की भारत में स्थिति को और मजबूत किया जाएगा।

प्रीति लोबाना का 30+ वर्षों का अनुभव

प्रीति लोबाना को मिली Google इंडिया की जिम्मेदारी, जानें IIM से Google तक का उनका सफर

गूगल ने भारत में अपने नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए प्रीति लोबाना को गूगल इंडिया का नया वाइस प्रेसिडेंट और प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। यह कदम मेटा के बाद गूगल को दुनिया की दूसरी बड़ी कंपनी बनाता है, जिसने अपने नेतृत्व की जिम्मेदारी एक महिला को सौंपी है। प्रीति लोबाना, जो पिछले तीन दशकों से टेक्नोलॉजी और फाइनेंशियल इंडस्ट्रीज में सक्रिय हैं, पिछले आठ सालों से गूगल के साथ जुड़ी हुई हैं।

अब गूगल इंडिया की कमान संभालते हुए प्रीति लोबाना के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विस्तार की होगी। इसके अलावा, उन्हें गूगल की रणनीतियों को भारत में लागू करने का काम भी सौंपा गया है।

IIM अहमदाबाद से ली डिग्री

प्रीति लोबाना को मिली Google इंडिया की जिम्मेदारी, जानें IIM से Google तक का उनका सफर

प्रीति लोबाना ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित IIM से अपनी डिग्री हासिल की है और इस दौरान उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मील के पत्थर तय किए हैं। वे कंपनियों में बड़े बदलाव लाने के लिए प्रसिद्ध हैं और उनके पास बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन, ऑपरेशनल एक्सीलेंस और कस्टमर एक्सपीरियंस के क्षेत्र में गहरा अनुभव है। गूगल इंडिया की हेड बनने से पहले, प्रीति ने नेटवेस्ट ग्रुप, अमेरिकन एक्सप्रेस, ANZ Grindlays Bank और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक जैसी प्रमुख कंपनियों में अपनी सेवाएं दी हैं। इन कंपनियों में वे बिजनेस स्ट्रैटजी और प्रोडक्ट मैनेजमेंट जैसे अहम क्षेत्रों में काम कर चुकी हैं।

Leave a comment