Priyanka Chopra ने लंदन में अनोखे अंदाज मनाया अपना करवा चौथ, ट्रैक सूट से आकर्षित किया सबका ध्यान

Priyanka Chopra ने लंदन में अनोखे अंदाज मनाया अपना करवा चौथ, ट्रैक सूट से आकर्षित किया सबका ध्यान Priyanka Chopra ने लंदन में अनोखे अंदाज मनाया अपना करवा चौथ,

प्रियंका चोपड़ा विदेश में बसे रहने के बावजूद अपने देसी स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। रविवार को पूरे देश में महिलाओं ने करवा चौथ का त्योहार मनाया। इस त्योहार को लंदन में प्रियंका चोपड़ा ने भी बड़े खास तरीके से मनाया। सोशल मीडिया पर उनके करवा चौथ की कुछ तस्वीरें साझा की गई हैं, जिनमें एक्ट्रेस का आकर्षक अंदाज देखने को मिल रहा है।

New Delhi: 20 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दिन सुहागन महिलाओं ने अपने पतियों के लिए व्रत रखा और उनकी लंबी उम्र की कामना की। करवा चौथ का यह खास त्योहार बॉलीवुड की अभिनेत्रियों द्वारा भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। बॉलीवुड में हर त्योहार को उत्साह के साथ मनाने की परंपरा है।

करवा चौथ के अवसर पर शादीशुदा अभिनेत्रियों ने अपने पतियों के लिए व्रत रखा, जबकि जिन्होंने व्रत नहीं रखा, उन्होंने भी इस पर्व को मनाने के लिए अन्य सभी नियमों का पालन किया। भारत में रकुल प्रीत सिंह, परिणीति चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी, कटरीना कैफ सहित कई अन्य अभिनेत्रियों ने करवा चौथ को पूरी पारंपरिक भव्यता के साथ सेलिब्रेट किया। वहीं, लंदन में प्रियंका चोपड़ा ने भी निक जोनस के लिए व्रत रखकर अपने करवा चौथ को विशेष बनाया।

प्रियंका ने साझा की करवा चौथ की तस्वीर

Priyanka Chopra ने लंदन में अनोखे अंदाज मनाया अपना करवा चौथ, ट्रैक सूट से आकर्षित किया सबका ध्यान

लंदन में 'सिटाडेल' की अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया। उन्होंने इस खास मौके की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका एक हाथ में छलनी और दूसरे हाथ में पूजा की थाली लिए हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, निक उन्हें पानी पिलाते हुए नजर आ रहे हैं ताकि वह अपना व्रत तोड़ सकें। निक के एक हाथ में पानी का लोटा है, जबकि दूसरे हाथ में उनका मोबाइल है, जिसमें उनकी सास मधु चोपड़ा वीडियो कॉल पर मौजूद हैं।

वहीं, दूसरी तस्वीर में उन्हें पढ़ते हुए देखा जा सकता है, जिस पर निक जोनस का नाम लिखा हुआ है। इसके बाद तीसरी फोटो आती है, जिसमें निक और प्रियंका की एक सेल्फी है।

प्रियंका ने मनाया अनोखे अंदाज करवा चौथ

Priyanka Chopra ने लंदन में अनोखे अंदाज मनाया अपना करवा चौथ, ट्रैक सूट से आकर्षित किया सबका ध्यान

प्रियंका चोपड़ा ने अपने करवा चौथ को बेहद खास तरीके से मनाया। जबकि आमतौर पर महिलाएं इस अवसर पर साड़ी या सूट पहनकर तैयार होती हैं, प्रियंका ने लंदन में ट्रैक सूट पहनकर इस त्योहार को मनाया। फिर भी, उन्होंने भारतीय नारी की पहचान को बनाए रखते हुए मांग में सिंदूर लगाना नहीं भूलीं। चांद निकलने के बाद जब उन्होंने व्रत तोड़ा, तब उन्होंने अपने सिर पर लाल चुनरी धारण की।

फैंस ने की प्रशंशा                

प्रियंका और निक की इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "यह सीन बिल्कुल दिलवाले दुल्हनिया की तरह लग रहा है।"

Leave a comment