पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात आपसी विवाद के दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। ज्ञानचक गांव में अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीन युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को नालंदा मेडिकल कॉलेज (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पटना सिटी: दीदारगंज थाना क्षेत्र के ज्ञानचक गांव में बुधवार रात हुए गोलीकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते फायरिंग में बदल गई। हमले में जगन्नाथ सिंह का पुत्र अंकित कुमार (20), किशोरी सिंह का पुत्र विकास कुमार (21) और संजय कुमार का पुत्र साहिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी को स्थानीय लोगों की मदद से नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
जुए और नशे के विरोध में भड़की फायरिंग
ज्ञानचक गांव में हुई फायरिंग के पीछे की वजह अब सामने आ रही है। बताया गया कि कुछ दिन पहले गांव में जुआ खेलने और नशेड़ियों की गतिविधियों का विरोध करने पर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में बुधवार रात बदमाशों ने हमला कर दिया। फायरिंग में अंकित कुमार को सीने के पास, जबकि विकास कुमार और साहिल कुमार को पैर में गोली लगी। घायल अंकित के भाई दीपक ने बताया कि पहले उसकी भी पिटाई की गई थी। इलाज के बाद पुलिस को सूचना दी गई है, जो अब हमलावरों की तलाश में जुटी है।
नशे में धुत बदमाशों ने किया हमला
बुधवार की रात पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र स्थित ज्ञानचक गांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब नशे में धुत करीब दर्जनभर बदमाशों ने तीन युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जाता है कि तीनों युवक अपने घर के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी हमलावर वहां पहुंचे और बिना कुछ बोले गालियां देने लगे। विरोध करने पर उन्होंने अचानक गोलियां चला दीं। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों में दुबक गए।
तीन युवक घायल, पुलिस कर रही जांच
फायरिंग में अंकित कुमार, विकास कुमार और साहिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तुरंत नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही दीदारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए। पुलिस का कहना है कि यह घटना पुरानी रंजिश और नशे से जुड़ी गतिविधियों के विरोध का नतीजा हो सकती है। फिलहाल आरोपियों की पहचान कर छापेमारी की जा रही है और गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।













