Railway Apprentice 2024: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 1113 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1 मई तक आवेदन प्रक्रिया

भारत हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, छत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे न्यूज़, 04 अप्रैल हिंदी न्यूज़, रेलवे में 1113 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के DRM ऑफिस रायपुर तथा वैगन रिपेयर शॉप रायपुर में विभिन्न ट्रेड में कुल 1113 प्रशिक्षुओं (Apprentice) की भर्ती के लिए अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी की गई है।

Railway Apprentice 2024: रेलवे में अप्रेंटिस (Railway Apprentice) की भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खास खबर आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के DRM ऑफिस रायपुर तथा वैगन रिपेयर शॉप रायपुर डिवीजन में विभिन्न ट्रेड में अप्रेंटिस की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे पोस्ट के लिए 2 अप्रैल 2024 को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इच्छुक उम्मीदवार भारत सरकार के आधिकारिक अप्रेंटिस अधिसूचना के अनुसार अपने सभी ट्रेड को मिलाकर कुल 1113 प्रशिक्षुओं की भर्ती की जानी है।

1 मई तक होगा अप्लाई

ऐसे में जो उम्मीदवार SECR के अंतर्गत रेलवे अप्रेंटिस की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भारत सरकार के आधिकारिक वेबसाइट अप्रेंटिसशिप पोर्टल, apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर पहले पंजीकरण और फिर पंजीकृत विवरणों से Log-In करके अपना अप्लीकेशन सबमिट (Application Submit) कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम डेट 1 मई 2024 निर्धारित की गई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क होगी।

आवेदन प्रक्रिया में योग्यता मानदंड

हालांकि, आवेदन से पहले इच्छुक उम्मीवारों को निर्धारित की गई योग्यता मानदंड को जानना जरुरी है। SECR द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th की एग्जाम पास होना चाहिए और रिक्तियों से सम्बन्धित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट प्राप्तकर्त्ता आवेदन कर सकेगा। उम्मीदवारों की आयु 15 वर्ष से कम तथा 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन में आयु की गणना 2 अप्रैल 2024 से की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwHD/एक्स-सर्विसमेन) के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी लेने और अन्य विवरणों के लिए नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Leave a comment