Rajasthan CET Answer Key 2024: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा की Answer Key जल्द ही जारी होगी, जानें इसे कहां और कैसे डाउनलोड करें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (ग्रेजुएट लेवल) 2024 का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 27 और 28

राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (ग्रेजुएट लेवल) 2024 के लिए आंसर की जल्द ही जारी की जा सकती है। अभ्यर्थी उत्तर कुंजी जारी होते ही इसे ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। इससे आप अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और यदि किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो निर्धारित तिथियों के भीतर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (ग्रेजुएट लेवल) 2024 का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 27 और 28 सितंबर 2024 को किया गया। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई, पहली शिफ्ट प्रातः 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट अपरान्ह 3 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक संपन्न हुई।

अब आरएसएमएसएसबी की ओर से जल्द ही इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए उत्तर कुंजी जारी की जा सकती है। उत्तर कुंजी के माध्यम से अभ्यर्थी अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान करके परिणाम का अनुमान लगा सकेंगे।

निर्धारित तिथियों के भीतर आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा अवसर

Rajasthan CET Answer Key 2024: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा की Answer Key जल्द ही जारी होगी, जानें इसे कहां और कैसे डाउनलोड करें

राजस्थान सीईटी आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे अपने प्रश्नों के उत्तरों का अच्छी तरह से मिलान करें। यदि उन्हें किसी उत्तर से संतोष नहीं होता है, तो वे निर्धारित तिथियों के भीतर उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। यदि आपकी द्वारा दी गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो आपको उस प्रश्न के लिए अंक प्रदान किए जाएंगे।

आंसर की डाउनलोड करने के चरण

Rajasthan CET Answer Key 2024: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा की Answer Key जल्द ही जारी होगी, जानें इसे कहां और कैसे डाउनलोड करें

राजस्थान सीईटी आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर, आंसर की के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, पीडीएफ लिंक पर क्लिक करके इसे डाउनलोड करें। अब आप अपनी शिफ्ट के अनुसार प्रश्नों और उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर रिजल्ट की तैयारी होगी

Rajasthan CET Answer Key 2024: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा की Answer Key जल्द ही जारी होगी, जानें इसे कहां और कैसे डाउनलोड करें

उत्तर की पर दर्ज की गई आपत्तियों के समाधान के बाद फाइनल उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही उम्मीदवारों का परिणाम तैयार किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Leave a comment