Randeep Hooda: 'जाट' में साथ नजर आएंगे रणदीप-सनी, हुड्डा ने बताई दिलचस्प बात

रणदीप हुड्डा का खुलासा: फिल्म ‘जाट’ के प्रमोशन में रणदीप हुड्डा ने सनी देओल को लेकर कहा- कैमरे के सामने आते ही उनमें माता आ जाती है, जानें क्या था पूरा बयान।

रणदीप हुड्डा ने बताया कि फिल्म ‘जाट’ में सनी देओल बेहद शांत हैं, लेकिन कैमरे के सामने आते ही उनमें जैसे माता आ जाती है। फैंस ट्रेलर से उत्साहित हैं।

'JAAT': रणदीप हुड्डा और सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जाट’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और फैंस इसके रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणदीप ने सनी देओल को लेकर एक ऐसा खुलासा किया, जिसने फैंस को चौंका दिया।

सनी देओल के साथ काम करने का सपना हुआ पूरा: रणदीप

Randeep Hooda: 'जाट' में साथ नजर आएंगे रणदीप-सनी, हुड्डा ने बताई दिलचस्प बात

दिल्ली में हुए एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान रणदीप हुड्डा ने कहा कि वह बचपन से ही सनी देओल के फैन रहे हैं। उन्होंने बताया, "हमने पाजी को देखकर अपनी बॉडी बनानी शुरू की थी। अलमारी में उनका पोस्टर लगाया करता था और उन्हीं की वजह से वेटलिफ्टिंग व बेंच प्रेस शुरू किया। इतने सालों बाद उनके साथ स्क्रीन शेयर करना एक सपना सच होने जैसा है।"

कैमरे के सामने सनी देओल में आता है अलग स्वभाव

रणदीप ने आगे कहा, "असल जिंदगी में सनी पाजी बेहद शांत, सॉफ्ट स्पोकन और कूल इंसान हैं। लेकिन जैसे ही कैमरे के सामने आते हैं, उनमें जैसे माता आ जाती है। उनके एक्सप्रेशंस, एनर्जी और डायलॉग डिलीवरी कमाल की होती है। ये बदलाव आंखों से नजर आता है।"

जाट फिल्म के लिए रणदीप की खास तैयारी

‘जाट’ फिल्म को लेकर रणदीप ने कहा कि इस बार उन्हें अपने किरदार के लिए ज्यादा तैयारी नहीं करनी पड़ी। "मुझे सिर्फ बाल और मेकअप करवाना था और किरदार के मूड में रहना था। इस रोल के लिए मेरी सामान्य प्रक्रिया से हटकर काम हुआ। डायरेक्टर की सोच इतनी स्पष्ट थी कि मुझे बस उसे फॉलो करना था," रणदीप ने बताया।

Randeep Hooda: 'जाट' में साथ नजर आएंगे रणदीप-सनी, हुड्डा ने बताई दिलचस्प बात

'जाट' की रिलीज डेट और निर्माता

‘जाट’ फिल्म को गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया है और इसका निर्माण People Media Factory और Mythri Movie Makers द्वारा किया गया है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार की दमदार तिकड़ी

इस फिल्म में सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह एक साथ नज़र आएंगे। ट्रेलर में दिखाई गई गहन एक्शन सीक्वेंस और दमदार डायलॉग्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। फिल्म में भारतीय ग्रामीण पृष्ठभूमि, राजनीति और बदले की कहानी को नए अंदाज़ में दिखाया गया है।

Leave a comment