Ranveer Allahbadia Case: रणवीर अल्लाहबादिया केस पर Tanmay Bhat का बड़ा खुलासा, बोले - "मेरे मैसेज तक का जवाब नहीं दिया"

रणवीर अल्लाहबादिया केस पर तन्मय भट्ट का चौंकाने वाला खुलासा, कहा - "मेरे मैसेज का भी जवाब नहीं मिला।" जानें पूरा मामला और ताजा अपडेट, रणवीर अल्लाहबादिया ने सोशल

पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस विवादित एपिसोड के चलते दोनों को सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ रही हैं।

एंटरटेनमेंट: पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस विवादित एपिसोड के चलते दोनों को सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ रही है। अब इस मामले में मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और यूट्यूबर तन्मय भट्ट ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उन्होंने रणवीर और समय के लिए कोई स्टैंड क्यों नहीं लिया।

Tanmay Bhat ने बताई वजह, क्यों नहीं लिया स्टैंड?

Ranveer Allahbadia Case: रणवीर अल्लाहबादिया केस पर Tanmay Bhat का बड़ा खुलासा, बोले - "मेरे मैसेज तक का जवाब नहीं दिया"

तन्मय भट्ट और रोहन जोशी ने हाल ही में एक यूट्यूब वीडियो में इस मुद्दे पर खुलकर बात की। वीडियो में जब एक फैन ने कमेंट किया कि "आप लोग रणवीर और समय के लिए स्टैंड क्यों नहीं ले रहे?" तो रोहन जोशी ने बिना झिझक कहा, "हम यहां अपना काम कर रहे हैं, आपको और किस स्टैंड की जरूरत है?" इस दौरान तन्मय भट्ट ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रणवीर ने इस पूरे विवाद के बाद उनके मैसेज तक का जवाब नहीं दिया। तन्मय के इस बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे इस मामले को लेकर रणवीर से नाराज हैं।

Ranveer Allahbadia ने पुलिस को क्या बताया?

Ranveer Allahbadia Case: रणवीर अल्लाहबादिया केस पर Tanmay Bhat का बड़ा खुलासा, बोले - "मेरे मैसेज तक का जवाब नहीं दिया"

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर सेल के अधिकारियों ने 24 फरवरी को रणवीर से करीब दो घंटे तक पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, रणवीर ने कबूल किया कि वह शो में सिर्फ समय रैना के दोस्त होने के नाते गए थे और इसके लिए उन्होंने कोई पैसे नहीं लिए थे। रणवीर ने यह भी कहा कि यूट्यूबर्स अक्सर दोस्ती के चलते एक-दूसरे के शो में जाते रहते हैं, लेकिन उन्होंने इस विवाद में अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची हो, तो उन्हें इसका खेद है।

Ranveer ने सार्वजनिक रूप से मांगी थी माफी

Ranveer Allahbadia Case: रणवीर अल्लाहबादिया केस पर Tanmay Bhat का बड़ा खुलासा, बोले - "मेरे मैसेज तक का जवाब नहीं दिया"

इससे पहले रणवीर अल्लाहबादिया ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा था, "मैं पूरी तरह से जांच में सहयोग कर रहा हूं और सभी एजेंसियों के साथ काम कर रहा हूं। मैं अपने माता-पिता पर की गई असंवेदनशील टिप्पणी के लिए माफी मांगता हूं। मुझे न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है।" रणवीर और समय रैना पर हुए इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर लगातार बहस जारी है। जहां कुछ लोग रणवीर का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। तन्मय भट्ट और रोहन जोशी के रिएक्शन के बाद अब देखना होगा कि रणवीर इस मामले पर कोई और प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं।

Leave a comment