Columbus

RRB NTPC परीक्षा 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द जारी, ऐसे चेक करें डिटेल

RRB NTPC परीक्षा 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द जारी, ऐसे चेक करें डिटेल

RRB ने NTPC 2025 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शहर, डेट और जरूरी निर्देश चेक कर सकते हैं।

RRB NTPC 2025 City Slip: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के लिए परीक्षा सिटी स्लिप (RRB NTPC Exam City Intimation Slip 2025) आज जारी की जा सकती है। उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त करके यात्रा से संबंधित तैयारियों को पहले से पूरा कर सकेंगे। यह जानकारी आरआरबी चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

कब जारी होगी सिटी स्लिप

आरआरबी की योजना के अनुसार, एनटीपीसी यूजी लेवल परीक्षा (CEN 06/2024) के लिए परीक्षा सिटी स्लिप 29 जुलाई 2025 को किसी भी समय आधिकारिक पोर्टल पर जारी की जा सकती है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

क्यों जरूरी है परीक्षा सिटी स्लिप

सिटी स्लिप का मुख्य उद्देश्य यह है कि उम्मीदवार को उसके परीक्षा शहर की जानकारी पहले से मिल जाए ताकि वह यात्रा और रहने की योजना पहले से बना सके। यह स्लिप केवल परीक्षा शहर की सूचना देती है, यह एडमिट कार्ड नहीं होती।

ऐसे करें RRB NTPC सिटी स्लिप डाउनलोड

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध “NTPC Exam City Slip 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ।
  • अब स्क्रीन पर परीक्षा सिटी स्लिप दिखाई देगी।
  • स्लिप को डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रखें।

परीक्षा की तिथि और शेड्यूल

एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट परीक्षा 7 अगस्त 2025 से शुरू होकर 8 सितंबर 2025 तक देशभर में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ली जाएगी।

एडमिट कार्ड कब होंगे जारी

परीक्षा तिथि से चार दिन पहले एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी किए जाएंगे। चूंकि परीक्षा 7 अगस्त से शुरू हो रही है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि 4 अगस्त 2025 को एडमिट कार्ड वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

एग्जाम सिटी स्लिप की वैधता

सभी उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि परीक्षा सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड के तौर पर मान्यता नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर पहुंचते समय उम्मीदवारों के पास वैध एडमिट कार्ड और एक वैध आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी) होना अनिवार्य है। इनके बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा पैटर्न की जानकारी

आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • जनरल अवेयरनेस से 40 प्रश्न
  • मैथेमेटिक्स से 30 प्रश्न
  • जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 30 प्रश्न

उम्मीदवारों को इन प्रश्नों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

 

Leave a comment