RSMSSB Exam Update: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने क्लर्क और जूनियर असिस्टेंट फेज-2 परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, जानें डेट

RSMSSB ने क्लर्क और जूनियर असिस्टेंट फेज-2 परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। टाइपिंग और प्रोफिशिएंसी टेस्ट 21 से 24 जनवरी 2025 तक होंगे। vRSMSSB ने क्लर्क जूनियर

RSMSSB Exam: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने क्लर्क और जूनियर असिस्टेंट भर्ती फेज-2 परीक्षा के लिए आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब 21, 22, 23 और 24 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले टाइपिंग टेस्ट और प्रोफिशिएंसी टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। यह परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा का समय और शिफ्ट विवरण

RSMSSB Exam Update: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने क्लर्क और जूनियर असिस्टेंट फेज-2 परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, जानें डेट

•    टाइपिंग और दक्षता परीक्षण प्रतिदिन दो शिफ्टों में होगा:
•    पहली पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
•    दूसरी पाली: अपराह्न 3:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक।

परीक्षा केंद्र और व्यवस्था

RSMSSB ने स्पष्ट किया है कि टंकण गति एवं दक्षता परीक्षण जयपुर शहर के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा कंप्यूटर उपलब्ध कराया जाएगा।

 महत्वपूर्ण निर्देश

•    उम्मीदवार खुद का कीबोर्ड लाने की अनुमति नहीं होगी।
•    परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और फोटो आईडी (आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस) लेकर जाना अनिवार्य है।
•    फोटो आईडी की फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी।
•    क्या-क्या लेकर जाएं परीक्षा केंद्र पर?
•    परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए यह जरूरी दस्तावेज और सामान साथ लाएं
•    एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी।

RSMSSB Exam Update: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने क्लर्क और जूनियर असिस्टेंट फेज-2 परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, जानें डेट

•    पासपोर्ट साइज की नई रंगीन फोटो।
•    पारदर्शी नीली स्याही वाला बॉल पेन।
•    किसी भी अन्य सामग्री या गैजेट्स जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, या नोट्स केंद्र में लाने की अनुमति नहीं है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

•    सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
•    इसके अलावा, आप SSO पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) पर लॉग इन करके भी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
•    होमपेज पर “एडमिट कार्ड” या “Candidate Corner” सेक्शन पर जाएं।

RSMSSB Exam Update: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने क्लर्क और जूनियर असिस्टेंट फेज-2 परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, जानें डेट

•    यहां, क्लर्क एवं जूनियर असिस्टेंट फेज-2 परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
•    लॉगिन पेज पर अपनी SSO ID और पासवर्ड दर्ज करें।
•    अगर आपने पहले से पंजीकरण नहीं किया है, तो SSO पोर्टल पर जाकर नया खाता बनाएं।
•    सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प दिखाई देगा।
•    एडमिट कार्ड की प्रिंट निकाल लें और इसे संभाल कर रखें।
•    एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरण (नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तारीख और समय) को ध्यान से जांचें।
•    किसी त्रुटि की स्थिति में तुरंत RSMSSB हेल्पलाइन से संपर्क करें।

रिक्त पदों का विवरण

RSMSSB Exam Update: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने क्लर्क और जूनियर असिस्टेंट फेज-2 परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, जानें डेट

•    इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 4,197 रिक्तियों को भरा जाएगा।
•    क्लर्क ग्रेड 2 (नॉन-टीएसपी): 645 पद।
•    जूनियर असिस्टेंट (नॉन-टीएसपी): 2,788 पद।
•    जूनियर असिस्टेंट (टीएसपी): 764 पद।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

निर्धारित शेड्यूल और निर्देशों का पालन करते हुए अपनी परीक्षा की तैयारी करें। समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना सुनिश्चित करें। नवीनतम अपडेट और विस्तृत जानकारी के लिए नियमित रूप से RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

RSMSSB की ओर से क्लर्क और जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए फेज-2 परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़े सभी नियमों का पालन करते हुए तैयारी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

Leave a comment