साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता Ravi Mohan इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पत्नी Aarti Ravi से उनके तलाक की खबरों ने पहले ही काफी सुर्खियां बटोरी थीं। आरती का कहना था कि रवि ने बिना उन्हें बताए सोशल मीडिया पर अलग होने की घोषणा कर दी थी।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता Ravi Mohan एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पत्नी आरती से अलगाव की खबरों के बाद उनका नाम सिंगर Kenishaa Francis के साथ लगातार जोड़ा जा रहा था। इसी बीच केनीशा फ्रांसिस ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के बीच हलचल पैदा कर दी है।
केनीशा ने अपने पोस्ट में इंस्टाग्राम छोड़ने, चेन्नई से दूर जाने और सार्वजनिक जीवन से कुछ समय के लिए दूरी बनाने की घोषणा की। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की अटकलें शुरू हो गईं।
ट्रोलिंग और अफेयर की खबरों से परेशान थीं केनीशा?
पिछले कुछ महीनों में रवि मोहन और केनीशा फ्रांसिस को कई मौकों पर साथ देखा गया था। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए थे, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। हालांकि, इन अफवाहों के बीच केनीशा को ऑनलाइन ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें “होम ब्रेकर” तक कह दिया। लगातार हो रही आलोचनाओं और निजी जिंदगी पर हो रही टिप्पणियों के बाद अब केनीशा ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला लिया है।
अपने लंबे पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह इस पूरी कहानी में “प्यार के साथ आई थीं, लेकिन अब खामोशी के साथ बाहर जा रही हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि कुछ जगहें इतनी नफरत, फैसलों और मनगढ़ंत कहानियों से भर जाती हैं कि वहां अच्छाई और संवेदनशीलता के लिए जगह नहीं बचती।

“अब वो सिर्फ तुम्हारा है” — पोस्ट की लाइनें हुईं वायरल
केनीशा के पोस्ट की कई पंक्तियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उन्होंने लिखा कि अब वह किसी भी तरह की सफाई, बचाव या बहस का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने उस इंसान की रक्षा करने की कोशिश की, जिसके बारे में दुनिया पहले से ही अपनी कहानी बना चुकी थी। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे सीधे तौर पर रवि मोहन से जोड़कर देख रहे हैं।
पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “जो लोग उनसे प्यार करते हैं, उनका बचाव करते हैं या उनकी जिंदगी पर अधिकार जताते हैं — अब वह पूरी तरह से आपके हैं।” इस लाइन को लेकर फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।
चेन्नई छोड़ने और सोशल मीडिया से दूरी का ऐलान
केनीशा फ्रांसिस ने अपने पोस्ट में यह भी खुलासा किया कि उन्होंने चेन्नई छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपना संगीत, थेरेपी और अब तक की जिंदगी से जुड़ी कई चीजों से दूरी बना रही हैं। उन्होंने ऑनलाइन बुलिंग, ट्रोलिंग और मानसिक दबाव को अपने फैसले की बड़ी वजह बताया। पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा कि वह इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से लॉग आउट कर रही हैं और अपने परिवार व दोस्तों से प्राइवेसी देने की अपील करती हैं।
उनकी यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस ने इसे बेहद भावुक बताया। केनीशा के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई है कि शायद उनका और रवि मोहन का रिश्ता खत्म हो चुका है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।दिलचस्प बात यह है कि केनीशा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब भी रवि मोहन के साथ उनकी कई तस्वीरें मौजूद हैं। इससे पहले उन्होंने वीडियो शेयर कर दावा किया था कि उनके और रवि मोहन के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है।
उन्होंने कहा था कि उन्होंने अभिनेता की निजी जिंदगी में कभी दखल नहीं दिया और वह केवल प्रोफेशनल स्तर पर उनकी मदद कर रही थीं। हालांकि बाद में उन्होंने वे वीडियो डिलीट कर दिए थे।











