Samsung Galaxy Jump 5 लॉन्च, 5000mAh बैटरी और Snapdragon 6 Gen 3 के साथ आया नया 5G फोन

Samsung Galaxy Jump 5 दक्षिण कोरिया में लॉन्च हुआ। फोन में 5000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 3, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Android 16 का सपोर् मिलताहै।

Samsung ने दक्षिण कोरिया में Galaxy Jump 5 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। नए 5G फोन में 5000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।

नई दिल्ली: Samsung ने अपने घरेलू बाजार दक्षिण कोरिया में नया Samsung Galaxy Jump 5 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस KT Corporation के साथ एक्सक्लूसिव तौर पर पेश किया गया है। फोन में 5000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, Android 16 और 120Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

Samsung Galaxy Jump 5 की हुई एंट्री

Samsung ने दक्षिण कोरिया में अपना नया 5G स्मार्टफोन Galaxy Jump 5 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन टेलीकॉम कंपनी KT Corporation के साथ साझेदारी में पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह डिवाइस फिलहाल दक्षिण कोरिया के बाजार के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy Jump 5 लॉन्च, 5000mAh बैटरी और Snapdragon 6 Gen 3 के साथ आया नया 5G फोन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy Jump 5 के फीचर्स और डिजाइन काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy A27 5G से मिलते-जुलते हैं। हालांकि, इसकी कीमत Galaxy A27 5G के मुकाबले थोड़ी अधिक रखी गई है।

कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy Jump 5 को दक्षिण कोरिया में KRW 5,45,600 (करीब 34,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने फिलहाल इसके RAM और स्टोरेज वेरिएंट की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

यह स्मार्टफोन 3 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे ब्लैक, ग्रीन और पिंक कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे। फिलहाल कंपनी ने इस मॉडल के भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी

Galaxy Jump 5 में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आता है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिससे तेज मल्टीटास्किंग और बेहतर परफॉर्मेंस का अनुभव मिलेगा।

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

ट्रिपल कैमरा सेटअप और अन्य फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए Galaxy Jump 5 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

लगभग 200 ग्राम वजनी इस स्मार्टफोन का डिजाइन काफी स्लिम रखा गया है। बड़ी AMOLED स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर, ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5000mAh बैटरी के साथ Galaxy Jump 5 मिड-प्रीमियम 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है। अब यह देखना होगा कि Samsung इसे भविष्य में भारत समेत अन्य वैश्विक बाजारों में भी लॉन्च करती है या नहीं।

Leave a comment