Samsung Galaxy Wide Fold: iPhone Fold को टक्कर, फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ेगा मुकाबला

Samsung Galaxy Wide Fold: iPhone Fold को टक्कर, फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ेगा मुकाबला

Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को टक्कर देने के लिए Galaxy Wide Fold लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। फोन में 7.6 इंच का फोल्डेबल OLED डिस्प्ले, 5.4 इंच का कवर डिस्प्ले और मल्टीटास्किंग के लिए टैबलेट जैसे फीचर्स होंगे। यह Galaxy Z Unpacked इवेंट में पेश किया जा सकता है।

Galaxy Wide Fold: Samsung Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को टक्कर देने के लिए Galaxy Wide Fold पेश करने की तैयारी कर रही है। यह नया फोल्डेबल फोन सितंबर के Galaxy Z Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Galaxy Wide Fold में 7.6 इंच का फोल्डेबल OLED डिस्प्ले और 5.4 इंच का कवर डिस्प्ले होगा, जो मल्टीटास्किंग और स्ट्रीमिंग के लिए टैबलेट जैसी अनुभव देगा। यह फोन खासतौर पर प्रोडक्टिविटी और बड़ी स्क्रीन पसंद करने वाले यूजर्स को टारगेट करेगा।

iPhone Fold को टक्कर देने की रणनीति

Samsung लंबे समय से फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ बनाए हुए है, लेकिन Apple की एंट्री से मुकाबला और कड़ा होने वाला है। इसी को देखते हुए कंपनी Galaxy Wide Fold के जरिए एक नया फॉर्म फैक्टर लाने की तैयारी कर रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन Samsung की मौजूदा Fold सीरीज से अलग होगा और खासतौर पर उन यूजर्स को टारगेट करेगा, जो बड़ी स्क्रीन पर काम करना, वीडियो देखना और मल्टीटास्किंग पसंद करते हैं।

Galaxy Wide Fold में क्या होगा खास

लीक्स के मुताबिक, Samsung Galaxy Wide Fold में 7.6 इंच का फोल्डेबल OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 4:3 आस्पेक्ट रेशो के साथ आएगा। फोन को अनफोल्ड करने पर वाइड और लैंडस्कैप फोकस्ड एक्सपीरियंस मिलेगा, जो इसे टैबलेट जैसा फील देगा।

इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन का कवर डिस्प्ले करीब 5.4 इंच का हो सकता है। Samsung इस डिवाइस को खासतौर पर प्रोडक्टिविटी, स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग यूजर्स के लिए डिजाइन कर सकती है।

लॉन्च टाइमलाइन और Apple की तैयारी

हालांकि Samsung ने Galaxy Wide Fold को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन लीक्स की मानें तो इसे Galaxy Z Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 के साथ पेश किया जा सकता है।

दूसरी ओर, Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर भी काफी चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 7.8 इंच का इनर और 5.5 इंच का आउटर डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और प्रीमियम प्राइस टैग के साथ यह भारत में करीब 2.25 लाख रुपये तक में आ सकता है।

Leave a comment