Sanam Teri Kasam Collection Day 16: 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज ने फिर मचाया धमाल, 16वें दिन बढ़ी कमाई, बॉक्स ऑफिस पर जादू कायम

सनम तेरी कसम' की री-रिलीज ने 16वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। फिल्म का जादू बरकरार, दर्शकों का प्यार लगातार बढ़ रहा है, अब तक का बॉक्स ऑफिस सफर

हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर रोमांटिक फिल्म 'सनम तेरी कसम' ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखा दी है। 2016 में रिलीज़ हुई यह फिल्म तब खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन 2024 में इसकी री-रिलीज ने पूरी कहानी बदल दी हैं।

एंटरटेनमेंट: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर रोमांटिक फिल्म 'सनम तेरी कसम' ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखा दी है। 2016 में रिलीज़ हुई यह फिल्म तब खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन 2024 में इसकी री-रिलीज ने पूरी कहानी बदल दी है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और इसकी कमाई लगातार बढ़ती जा रही है। 16वें दिन फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला, जो साबित करता है कि दर्शक इसे बार-बार देखने सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।

छावा की टक्कर के बावजूद ‘सनम तेरी कसम’ बरकरार

Sanam Teri Kasam Collection Day 16: 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज ने फिर मचाया धमाल, 16वें दिन बढ़ी कमाई, बॉक्स ऑफिस पर जादू कायम

बॉक्स ऑफिस पर बड़े बजट की मराठी फिल्म 'छावा' की रिलीज़ के बावजूद 'सनम तेरी कसम' की पकड़ बनी हुई है। जहां उम्मीद थी कि छावा के सामने यह रोमांटिक ड्रामा कमजोर पड़ सकता है, वहीं फिल्म ने अपने 16वें दिन 30 लाख रुपये की कमाई कर सभी को चौंका दिया। यह आंकड़ा पिछले दिन की तुलना में 5 लाख रुपये अधिक है, जिससे साफ होता है कि वीकेंड पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा हैं।

इस फिल्म का ओरिजिनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन केवल 9 करोड़ रुपये रहा था, जिससे इसे फ्लॉप करार दिया गया था। लेकिन री-रिलीज के बाद फिल्म ने अब तक 38.73 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जिससे यह 2024 की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट बन चुकी हैं।

'सनम तेरी कसम' का अब तक का बॉक्स ऑफिस सफर

Sanam Teri Kasam Collection Day 16: 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज ने फिर मचाया धमाल, 16वें दिन बढ़ी कमाई, बॉक्स ऑफिस पर जादू कायम

* पहला सप्ताह: 30 करोड़ रुपये
* आठवां दिन: 2.08 करोड़ रुपये
* नौवां दिन: 1.54 करोड़ रुपये
* दसवां दिन: 1.72 करोड़ रुपये
* ग्यारहवां दिन: 52 लाख रुपये
* बारहवां दिन: 65 लाख रुपये
* तेरहवां दिन: 65 लाख रुपये
* चौदहवां दिन: 35 लाख रुपये
* पंद्रहवां दिन: 25 लाख रुपये
* सोलहवां दिन: 30 लाख रुपये
* कुल कलेक्शन: 38.73 करोड़ रुपये

Leave a comment