ससुराल वालों ने की गाला घोटकर हत्या, परिजनों को बताया सांप के डसने से हुई मौत

ससुराल वालों ने की गाला घोटकर हत्या, परिजनों को बताया सांप के डसने से हुई मौत

देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बंधु कुरुमटांड़ गांव में 24 वर्षीय आरती देवी की गला दबाकर उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतिका के पिता को सूचना दी गयी कि उनकी बेटी को सांप ने काट लिया है। जब लड़की के परिजनों को ये खबर मिली तो उनके पिता तुरंत अपनी बेटी के पास पहुंचा। यहां एक खाट पर उन्हें अपनी बेटी का शव मिला।  पिता ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी की गर्दन पर गला घोंटने का निशान देखा। उसके शरीर पर सांप के डसने के कोई निशान नहीं थे जबकि गला घोटने के निशान जरूर थे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी दामाद के छोटे भाई ने दी

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरती देवी की मौत की जानकारी उसके देवर ने ने उसके माता-पिता को दी। आरती का मायका सारठ के पथरड्डा थाना क्षेत्र के मांदरिया गांव में है। आरती के दो छोटे बच्चे है। घटना की सूचना मोहनपुर पुलिस को दी गयी जिस पर थानाध्यक्ष प्रेम प्रदीप ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के साले पंकज यादव और ससुर कामदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। अन्य संदिग्धों को पकड़ने के लिए पुलिस की जांच चल रही है।

Leave a comment