Shayari on Kiss Day: चुंबन दो प्रेमियों के बीच आपसी मोहब्बत को बयां करने का हैं जिस्मानी तरीका, किस डे पर अपने पार्टनर को भेजे ये शायरी

चुंबन दो प्रेमियों के बीच गहरी मोहब्बत का एहसास कराता है। इस किस डे पर अपने पार्टनर को भेजें ये खूबसूरत शायरी और अपने प्यार का इज़हार करें

चुंबन प्रेम की अभिव्यक्ति का एक ख़ास स्पर्श है। इसे उर्दू में बोसा और अंग्रेजी में Kiss कहा जाता है। चुंबन एक जादुई प्रक्रिया है, जो दिल में उठे ज्वार को शांत करने के साथ ही प्रेम के एहसास को और भी मजबूत बनाता है। यही वह जरिया है, जो आपको अपने साथी के मीठे से स्पर्श का अहसास कराता है। चुंबन कई तरह के होते हैं, एक चुंबन वह भी है, जो माँ अपनी संतान के माथे पर आशीर्वाद के तौर पर चस्पा करती है, तो एक चुंबन वह भी है, जो प्रेमी के होठों पर प्रीति की परिणीति को जाहिर करता हैं। 

चुंबन सिर्फ एक क्रिया नहीं, बल्कि एक अहसास है, जो दो दिलों के बीच की दूरी को मिटाकर उन्हें और भी करीब लाता है। इस चुंबन पर न जाने कितने ही शायरों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन नज़्में लिखी हैं, जो प्रेम, स्नेह और आत्मीयता को और भी खूबसूरत बना देती हैं।

किस डे स्पेशल शायरी 

Shayari on Kiss Day: चुंबन दो प्रेमियों के बीच आपसी मोहब्बत को बयां करने का हैं जिस्मानी तरीका, किस डे पर अपने पार्टनर को भेजे ये शायरी

1. लबों से लब मिले तो, एक बात हो गई,
दिल से दिल मिले तो, मुलाकात हो गई,
मोहब्बत के मौसम में, ये कैसा असर है,
एक छोटी-सी ‘किस’ से, जज्बात हो गई!

2. तेरी सासों की खुशबू, अब तक मेरे होठों पर है,
तेरी वो पहली ‘किस’, आज भी मेरी सांसों में है!

3. लबों से लब मिलाकर, एक राज़ देना,
पलकों को झुका के, इजहार देना,
होगी ना कोई शिकायत, कोई गिला,
बस प्यार भरी एक ‘किस’ का एहसास देना!

4. तेरी नजरों का जादू, तेरा प्यार का असर,
तेरी मीठी-सी ‘किस’ का, नशा है बेअसर!

5. लबों से लब मिल जाए, तो प्यार बढ़ जाता है,
इकरार हो जाता है, इंतजार खत्म हो जाता है,

6. लबों से लबों की बातें हो गई,
नजरों से नजरों की मुलाकातें हो गई,
हमने थामा था जिनका हाथ कभी,
आज उनसे दिल की सौगातें हो गई।

Shayari on Kiss Day: चुंबन दो प्रेमियों के बीच आपसी मोहब्बत को बयां करने का हैं जिस्मानी तरीका, किस डे पर अपने पार्टनर को भेजे ये शायरी

7. तेरी बाहों में बिखर जाने को दिल चाहता है,
तेरे होंठों से लब मिलाने को दिल चाहता है,
तू पास हो और वक़्त ठहर जाए,
ऐसा कोई बहाना बनाने को दिल चाहता है। 

8. लबों से छू लूं, दिल की हसरत पूरी हो जाए,
इश्क़ की इस बारिश में, मोहब्बत और गहरी हो जाए,
बंद आंखों से महसूस करूं तुझे,
और तू मेरे दिल की धड़कन बन जाए। 

9. बातों ही बातों में दिल चुराया तुमने,
हौले से चूमा और प्यार जताया तुमने,
अब तो हर लम्हा तेरा ही ख्याल आता है,
लगता है इश्क़ का जादू चला दिया तुमने। 

10. तेरी सांसों की खुशबू से महक रहा हूँ,
तेरी यादों की बाहों में बहक रहा हूँ,
मिले जो लब तेरे लबों से सनम,
ऐसा लगता है जन्नत में रह रहा हूँ। 

हैप्पी किस डे मेरी जान! 

Leave a comment