Singham Again: सिंघम अगेन का साउथ इंडस्ट्री पर वार, तोड़ेगी इन 5 बड़ी फिल्मों के Box Office रिकॉर्ड

Singham Again: सिंघम अगेन का साउथ इंडस्ट्री पर वार, तोड़ेगी इन 5 बड़ी फिल्मों के Box Office रिकॉर्ड, सिंघम अगेन का साउथ इंडस्ट्री पर वार, तोड़ेगी इन 5 बड़ी

बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद 'सिंघम' अब रजनीकांत, जूनियर एनटीआर और थलापति विजय की फिल्मों के लिए खतरा बन गया है। जानें अजय देवगन के निशाने पर कौन सी फिल्में हैं।

Singham Again Box Office Collection: अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी ने 'सिंघम अगेन' के जरिए एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ही 121.75 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसके बाद फिल्म ने चौथे दिन भी 15 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

Singham Again का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Singham Again: सिंघम अगेन का साउथ इंडस्ट्री पर वार, तोड़ेगी इन 5 बड़ी फिल्मों के Box Office रिकॉर्ड

फिल्म 'सिंघम अगेन' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो सैक्निल्क के अनुसार, फिल्म ने शुरुआती 3 दिनों में लगभग 176 करोड़ रुपये की कमाई की है। अगर आज की घरेलू कमाई को भी जोड़ें, तो यह आंकड़ा करीब 190 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

बॉलीवुड के सबसे फेमस चेहरों से सजी 'सिंघम अगेन' इस साल रिलीज हुई कुछ प्रमुख फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने की दिशा में बढ़ रही है।

वेट्टैयन:

Singham Again: सिंघम अगेन का साउथ इंडस्ट्री पर वार, तोड़ेगी इन 5 बड़ी फिल्मों के Box Office रिकॉर्ड

रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की यह फिल्म हाल ही में थिएटर्स से हटी है। फिल्म ने इंडिया में लगभग 146.69 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। उम्मीद की जा रही है कि 'सिंघम अगेन' इस फिल्म का रिकॉर्ड अगले दो दिनों में तोड़ सकती है।

शैतान:

Singham Again: सिंघम अगेन का साउथ इंडस्ट्री पर वार, तोड़ेगी इन 5 बड़ी फिल्मों के Box Office रिकॉर्ड

अजय देवगन की इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 147.97 करोड़ की कमाई की थी। उम्मीद है कि 'सिंघम अगेन' एक ही दिन में वेट्टैयन और शैतान के रिकॉर्ड को तोड़ देगी।

फाइटर:

Singham Again: सिंघम अगेन का साउथ इंडस्ट्री पर वार, तोड़ेगी इन 5 बड़ी फिल्मों के Box Office रिकॉर्ड

साल की शुरुआत में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' ने इंडिया में 212.73 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 'वेट्टैयन' और 'शैतान' के बाद, 'सिंघम अगेन' का अगला निशाना 'फाइटर' हो सकती है।

गोट:

Singham Again: सिंघम अगेन का साउथ इंडस्ट्री पर वार, तोड़ेगी इन 5 बड़ी फिल्मों के Box Office रिकॉर्ड

थलापति विजय की इस फिल्म ने सैक्निल्क के अनुसार, इंडिया में 252.59 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' अगले हफ्ते तक इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को भी पार कर सकती है।

देवरा पार्ट 1:

'सिंघम अगेन' का अगला निशाना सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा पार्ट 1' हो सकती है, जिसने इंडिया में 291.76 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'सिंघम' को रिलीज हुए केवल 4 दिन हुए हैं, और इस फिल्म ने 'देवरा' की लगभग आधी कमाई कर ली है।

Singham Again: सिंघम अगेन का साउथ इंडस्ट्री पर वार, तोड़ेगी इन 5 बड़ी फिल्मों के Box Office रिकॉर्ड

आगे फिल्म के पास पूरा हफ्ता और अगला वीकेंड भी है। अजय देवगन की फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए, यह उम्मीद की जा रही है कि 'देवरा' का रिकॉर्ड ज्यादा दिन तक सुरक्षित नहीं रहेगा।

सिंघम अगेन की राह में चुनौती: भूल भुलैया 3

यह देखना दिलचस्प होगा कि 'सिंघम अगेन' इन फिल्मों के रिकॉर्ड कब तक तोड़ पाती है। हालांकि, 'भूल भुलैया 3' के साथ इसका क्लैश 'सिंघम' के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है।

Singham Again: सिंघम अगेन का साउथ इंडस्ट्री पर वार, तोड़ेगी इन 5 बड़ी फिल्मों के Box Office रिकॉर्ड

पहले वीकेंड में 'भूल भुलैया 3' ने भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, और अब दोनों फिल्मों की दैनिक कमाई लगभग बराबर चल रही है। इस स्थिति को देखते हुए, यह सवाल उठता है कि ऊपर बताई गई पांच फिल्मों के रिकॉर्ड को कौन सी फिल्म पहले तोड़ने में सफल होगी।

Leave a comment