सिविल जज बनने का मौका, जाने फॉर्म भरने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

सिविल जज बनने का मौका, जाने फॉर्म भरने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

मेघालय में सिविल जज (जूनियर डिविजन) के पदों पर भर्ती निकली है। एलएलबी डिग्रीधारक उम्मीदवार 35 वर्ष तक की आयु सीमा में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी और आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

Meghalaya Civil Judge Recruitment 2026: मेघालय में न्यायिक सेवा में करियर बनाने के इच्छुक कानून स्नातकों के लिए सिविल जज (जूनियर डिविजन) पदों पर आवेदन का मौका दिया गया है। इस भर्ती के तहत योग्य भारतीय नागरिक, जिनके पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी डिग्री है, निर्धारित आयु सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से पूरी की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।

सिविल जज भर्ती 2026 

सिविल जज (जूनियर डिविजन) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।

उम्र सीमा की बात करें तो अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया समझें

इस Meghalaya Civil Judge Recruitment के तहत सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए शुल्क 350 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और अवधि दो घंटे की होगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। अंतिम चरण में 30 अंकों का इंटरव्यू होगा और अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवारों को Meghalaya High Court की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Online application for Grade-III Meghalaya Judicial Service लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर आवश्यक जानकारी भरनी होगी।

निर्देशानुसार जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके।

Leave a comment