सलमान खान की क्रिकेट में एंट्री: ISPL की दिल्ली फ्रेंचाइज़ी के बने मालिक

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने क्रिकेट की दुनिया में कदम रखते हुए ISPL (इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग) की दिल्ली फ्रेंचाइज़ी के मालिक बनकर सबको चौंका दिया। जानिए
सलमान खान की क्रिकेट में एंट्री: ISPL की दिल्ली फ्रेंचाइज़ी के बने मालिक

देश की पहली और सबसे बड़ी टेनिस-बॉल टी10 क्रिकेट लीग इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) अपने तीसरे सीजन से पहले ही जबरदस्त सुर्खियों में है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अब ISPL की नई दिल्ली फ्रेंचाइजी के मालिक बन गए हैं।

Salman Khan ISPL: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान अब बनेंगे क्रिकेट के 'कप्तान'! देश की सबसे लोकप्रिय टेनिस-बॉल टी10 लीग ISPL (Indian Street Premier League) के तीसरे सीज़न से पहले ही सलमान ने क्रिकेट की दुनिया में जोरदार एंट्री कर ली है। उन्होंने नई दिल्ली फ्रेंचाइज़ी का मालिकाना हक अपने नाम किया है। सलमान की इस एंट्री को न केवल लीग के लिए गेम चेंजर माना जा रहा है, बल्कि यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इससे युवा खिलाड़ियों को एक नया जोश और प्लेटफॉर्म मिलेगा।

ISPL में क्यों खास है सलमान की एंट्री?

ISPL पहले ही दो सफल सीज़न के साथ एक भरोसेमंद और रोमांचक क्रिकेट प्लेटफॉर्म बन चुका है। अब जब सलमान खान जैसे सुपरस्टार इससे जुड़े हैं, तो इसकी लोकप्रियता में चार चांद लगना तय है। लीग के तीसरे सीजन से पहले दिल्ली फ्रेंचाइज़ी का ऐलान करते हुए सलमान ने कहा: क्रिकेट हर भारतीय गली की धड़कन है। ISPL जैसे प्लेटफॉर्म्स न सिर्फ इन युवा खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच देते हैं, बल्कि उन्हें सपनों को सच करने का मौका भी देते हैं। मैं इस लीग से जुड़कर बहुत उत्साहित हूं। ये तो बस शुरुआत है।

सितारों की चमक ISPL में और तेज़

सलमान खान ISPL में शामिल होने वाले पहले अभिनेता नहीं हैं। इससे पहले कई और फिल्मी सितारे भी इस लीग से जुड़ चुके हैं:

  • अमिताभ बच्चन – माझी मुंबई
  • अक्षय कुमार – श्रीनगर के वीर
  • सैफ अली खान व करीना कपूर खान – टाइगर्स ऑफ कोलकाता
  • ऋतिक रोशन – बैंगलोर स्ट्राइकर्स
  • सूर्या – चेन्नई सिंहम्स
  • राम चरण – फाल्कन राइजर्स हैदराबाद

सलमान खान की क्रिकेट में एंट्री: ISPL की दिल्ली फ्रेंचाइज़ी के बने मालिक

ISPL का ग्रोथ ग्राफ: व्यूअरशिप से लेकर रजिस्ट्रेशन तक

ISPL के दूसरे सीज़न ने रिकॉर्ड तोड़ व्यूअरशिप हासिल की। आंकड़ों की बात करें तो:

  • टीवी दर्शक: 2.79 करोड़
  • डिजिटल व्यूज़: 4.74 करोड़
  • महिला दर्शक (टीवी): 43%
  • युवा दर्शक (डिजिटल): 66% (उम्र 29 साल से कम)

तीसरे सीज़न के लिए अब तक 42 लाख से अधिक खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जो इस लीग की जमीनी पकड़ और संभावनाओं का बड़ा संकेत है।

संचालन समिति की अहम भूमिका

ISPL की संचालन समिति में देश के दिग्गज और अनुभवी नाम शामिल हैं:

  • सचिन तेंदुलकर (भारत रत्न, लीग मार्गदर्शक)
  • आशीष शेलार (केंद्रीय मंत्री, एशियन क्रिकेट काउंसिल सदस्य)
  • मिनल अमोल काले
  • सूरज सामत (लीग कमिश्नर)

सलमान खान की क्रिकेट में एंट्री: ISPL की दिल्ली फ्रेंचाइज़ी के बने मालिक

सचिन तेंदुलकर ने लीग के बढ़ते प्रभाव पर खुशी जाहिर करते हुए कहा: ISPL ने हर गली से क्रिकेटरों को पहचान दिलाने का जो सपना देखा था, वह आज साकार हो रहा है। सलमान जैसे सितारों का जुड़ना खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा। अब दिल्ली के बाद अहमदाबाद से भी एक नई फ्रेंचाइज़ी के जुड़ने की खबर है, जिसका मालिकाना हक एक और बड़े सेलेब्रिटी को मिलेगा। साथ ही 101 शहरों में टैलेंट हंट शुरू हो चुका है, जिससे देश के कोने-कोने से प्रतिभा उभरकर सामने आ रही है।

Leave a comment