समय रैना ने पुलिस के सामने कबूली गलती, बोले – ‘जो कहा, वह सही नहीं था’

समय रैना ने पुलिस के सामने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि उनकी बयानबाजी सही नहीं थी। जानें, इस मामले में आगे क्या हो सकता है और पुलिस की अगली कार्रवाई क्या होगी

इंडियाज गॉट टैलेंट शो में विवादित बयान के मामले में कॉमेडियन समय रैना ने पुलिस के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज करा दिया है।

एंटरटेनमेंट: मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने आखिरकार इंडियाज गॉट लेटेंट शो से जुड़े विवाद पर महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज करा दिया है। पहले दो बार समन जारी होने के बावजूद पेश न होने के बाद, अब उन्होंने सोमवार को पुलिस के समक्ष अपनी गलती स्वीकार कर ली है। इससे पहले पुलिस ने समय रैना को 17 और 19 मार्च को समन जारी कर पेश होने के लिए कहा था, लेकिन बिजी शेड्यूल के कारण वे उपस्थित नहीं हो सके थे। हालांकि, अब समय रैना ने पुलिस के सामने पेश होकर अपनी गलती स्वीकार कर ली है।

समय रैना बोले – मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी

समय रैना ने पुलिस के सामने कबूली गलती, बोले – ‘जो कहा, वह सही नहीं था’

समय रैना ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि शो के दौरान कही गई बातें अनुचित थीं और वह इस पूरे प्रकरण को लेकर बेहद दुखी हैं। उनका कहना है कि "सब कुछ शो के फ्लो में हो गया, और मेरा ऐसा कहने का कोई इरादा नहीं था।" समय ने आगे कहा कि "मेरा मानसिक स्वास्थ्य भी इस विवाद के चलते प्रभावित हुआ है। कनाडा टूर भी अच्छा नहीं रहा, और मैं भविष्य में पूरी सावधानी बरतूंगा कि ऐसा दोबारा न हो।"

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने समय रैना को दोबारा 27 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी लगातार पूछताछ कर रही है।

क्या है पूरा विवाद?

समय रैना ने पुलिस के सामने कबूली गलती, बोले – ‘जो कहा, वह सही नहीं था’

इंडियाज गॉट लेटेंट शो में कंटेंट क्रिएटर रणवीर अल्लाहबादिया ने माता-पिता और निजी संबंधों को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए थे। इस शो के आयोजक समय रैना थे, जिससे वह भी जांच के दायरे में आ गए। मामले को लेकर महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने 30 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी और यूट्यूब को पत्र लिखकर विवादित वीडियो हटाने को कहा था।

Leave a comment