Son Of Sardar के निर्देशक Ashwni Dhir के बेटे का सड़क हादसे में निधन, दोस्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बॉलीवुड निर्देशक अश्विनी धीर के बेटे जलज धीर की 23 नवंबर को मुंबई में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा नशे में ड्राइविंग के कारण हुआ, जिसमें उनके दोस्त

बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक अश्विनी धीर के परिवार पर एक बड़ा संकट टूट पड़ा है। ‘सन ऑफ सरदार’ और ‘अतिथि तुम कब जाओगे’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक ने अपने 18 वर्षीय बेटे जलज धीर को एक सड़क दुर्घटना में खो दिया। यह हादसा 23 नवंबर को मुंबई के विले पार्ले इलाके में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर हुआ।

जलज अपने तीन दोस्तों के साथ देर रात ड्राइविंग के लिए निकले थे, लेकिन एक खतरनाक मोड़ पर तेज रफ्तार और लापरवाही ने उनकी जिंदगी छीन ली। इस हादसे में उनके एक और दोस्त की भी मौत हो गई, जबकि गाड़ी चला रहे उनके दोस्त साहिल मेंधा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

कैसे हुआ हादसा?

Son Of Sardar के निर्देशक Ashwni Dhir के बेटे का सड़क हादसे में निधन, दोस्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जलज धीर अपने दोस्तों साहिल मेंधा, सार्थ कौशिक और जेडन जिमी के साथ शनिवार रात ड्राइविंग पर निकले थे। हादसे के वक्त गाड़ी साहिल चला रहे थे, जो कथित रूप से शराब के नशे में थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार 120-150 किमी प्रति घंटे थी। जब गाड़ी विले पार्ले के सहारा होटल के पास पहुंची, तो साहिल ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे के बाद जलज और सार्थ को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत पास के जोगेश्वरी अस्पताल ले जाया गया और फिर कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

नशे और लापरवाही का घातक मेल

पुलिस जांच में पता चला कि साहिल ने ड्रिंक कर रखी थी। घटना के बाद उनके अन्य दोस्त जेडन ने पुलिस को बताया कि साहिल ने पहले से ही शराब पी थी और उनकी गाड़ी की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। ड्राइविंग के दौरान साहिल ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

Son Of Sardar के निर्देशक Ashwni Dhir के बेटे का सड़क हादसे में निधन, दोस्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने साहिल को मोटर वाहन अधिनियम और लापरवाही से ड्राइविंग की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी हैं।

घरवालों को बताए बिना निकले थे जलज

रिपोर्ट्स के अनुसार, जलज ने अपने माता-पिता को इस जॉय राइड के बारे में कुछ नहीं बताया था। 22 नवंबर की रात चारों दोस्त उनके घर पर इकट्ठा हुए और वीडियो गेम खेलते रहे। देर रात करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने ड्राइव पर जाने का फैसला किया। वे बांद्रा गए, जहां उन्होंने स्नैक्स लिए और वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।

निर्देशक अश्विनी धीर के लिए बड़ा सदमा

Son Of Sardar के निर्देशक Ashwni Dhir के बेटे का सड़क हादसे में निधन, दोस्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अश्विनी धीर को इस घटना से गहरा सदमा लगा है। बॉलीवुड के गलियारों में भी शोक की लहर है। इंडस्ट्री के तमाम बड़े नाम अश्विनी धीर और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जता रहे हैं।

अश्विनी धीर ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों और टीवी शोज का निर्देशन किया है। उन्होंने ‘वन टू थ्री’, ‘गेस्ट इन लंदन’, ‘घरवाली ऊपरवाली’, और ‘लापतागंज’ जैसे सफल प्रोजेक्ट्स दिए हैं।

बॉलीवुड का संदेश नशे में ड्राइविंग से बचें

Son Of Sardar के निर्देशक Ashwni Dhir के बेटे का सड़क हादसे में निधन, दोस्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह घटना एक बार फिर नशे में ड्राइविंग के घातक परिणामों की ओर इशारा करती है। बॉलीवुड और पुलिस दोनों ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर जिम्मेदारी से व्यवहार करें। जलज की असमय मौत ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके दोस्तों और पूरे बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया हैं।

नशे में गाड़ी चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह जिंदगी के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।

Leave a comment