South Indian Bank ने जूनियर ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रेजुएट और बैंकिंग अनुभव रखने वाले उम्मीदवार 13 मई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में टेस्ट और इंटरव्यू शामिल होंगे।
Education: South Indian Bank ने जूनियर ऑफिसर (Operations) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 13 मई 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए फॉर्म भर सकते हैं। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है।
ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए आवेदन का मौका
South Indian Bank की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। इसके साथ उम्मीदवार के पास बैंक या NBFC सेक्टर में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।
आयु सीमा की बात करें तो 31 मार्च 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 28 वर्ष तय की गई है। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन के लिए सबसे पहले भर्ती पोर्टल पर जाकर Apply Now लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद जरूरी जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया और सैलरी डिटेल
भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू जैसे चरण शामिल किए जा सकते हैं। अंतिम चयन उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति शुरुआती तौर पर तीन वर्ष के लिए की जाएगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों की अवधि आगे बढ़ाई जा सकती है। सैलरी पैकेज की बात करें तो चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 4.86 लाख रुपये से 5.04 लाख रुपये सालाना CTC दिया जाएगा।









