स्प्लिट्सविला के नए सीजन की शुरुआत हो चुकी है और इस बार भी शो में उर्फी जावेद नजर आ रही हैं। शो के दौरान जब उर्फी कंटेस्टेंट्स को बुला रही थीं, तभी उनके सामने निहारिका तिवारी आईं।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: लोकप्रिय रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 16 का नया सीजन 9 जनवरी से शुरू हो चुका है और इस बार शो की थीम ‘पैसा या प्यार’ रखी गई है। इस सीजन में सनी लियोनी और करण कुंद्रा होस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं। वहीं, शो में उर्फी जावेद और निया शर्मा मिसचीफ मेकर की भूमिका निभाते हुए कंटेस्टेंट्स के बीच ड्रामा बढ़ा रहे हैं। लेकिन इसी बीच शो से जुड़ी एक नई खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो और कंटेंट क्रिएटर श्रुति मिश्रा के दावे के अनुसार, स्प्लिट्सविला 16 की निहारिका तिवारी ने एक पार्टी में उर्फी जावेद के बॉयफ्रेंड को किस कर लिया था, जिससे दोनों के बीच कथित तौर पर पुरानी खटास और लड़ाई चल रही है।
श्रुति मिश्रा ने खोली पोल
श्रुति मिश्रा ने बताया कि यह घटना एक पार्टी में हुई थी, जहां उर्फी अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची थीं। वहीं निहारिका तिवारी भी उसी पार्टी में मौजूद थीं। श्रुति के अनुसार, निहारिका ने शराब के प्रभाव में उर्फी के बॉयफ्रेंड को उन्हीं के सामने किस कर दिया था, और तभी से दोनों के बीच कैटफाइट चल रही है। श्रुति ने सोशल मीडिया पर यह दावा करते हुए कहा कि यह घटना काफी वायरल हो सकती है क्योंकि यह विवाद शो और सोशल मीडिया दोनों पर चर्चा का विषय बन गया है।
इस वीडियो और दावे के सामने आने के बाद उर्फी जावेद ने सीधे प्रतिक्रिया दी। उन्होंने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा,ये सच नहीं है। कहां से अपने मन से बना लेते हो ये सब। उर्फी का यह जवाब सोशल मीडिया पर उनके फैंस और दर्शकों के लिए स्पष्टीकरण का काम कर रहा है, लेकिन विवाद अभी भी जारी है।

निहारिका तिवारी ने भी दिया जवाब
निहारिका तिवारी ने भी सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कमेंट किया, सोचो किसी के बारे में इतने कॉन्फिडेंस से बोलना जिससे आप कभी मिले भी नहीं हैं। मैं नहीं हो सकता हूं। लेकिन अगर कहानी बनाने से आप पैसा कमा सकते हैं तो इसे जारी रखिए। इस जवाब ने साफ कर दिया कि निहारिका ने इस दावे को खारिज कर दिया और सोशल मीडिया पर फैले अफवाहों को लेकर उन्होंने दूरी बनाए रखी।
इस सीजन में उर्फी जावेद और निया शर्मा कंटेस्टेंट्स के बीच ड्रामा और विवाद बढ़ाने का काम कर रही हैं। उनकी एंट्री शो में मिसचीफ मेकर के रूप में हुई है और दर्शकों का ध्यान खींच रही है। शो में गुल्लु, जो एमटीवी रोडीज के विनर रह चुके हैं, भी प्रतियोगिता का हिस्सा हैं। स्प्लिट्सविला 16 की थीम इस बार पैसा या प्यार है, जिसका मकसद प्रतियोगियों की रणनीति और भावनाओं को चुनौती देना है। दर्शक लगातार शो के रोमांच और विवादों पर नजर बनाए हुए हैं।











