Sports/ Politics News: अजिंक्य नाइक चुने गए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे युवा अध्यक्ष, BJP नेता आशीष शेलार को लगा झटका, जानिए कौन हैं अजिंक्य नाइक?

इंडिया हिंदी न्यूज़, स्टॉक मार्केट, अमेरिका हिंदी न्यूज़, देश की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़, क्रिकेट न्यूज़, हरियाणा न्यूज़, न्यूज़

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों से पहले मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में महाविकास आघाडी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। चुनाव में मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार के समर्थन से लड़े संजय नाइक की हार हुई है। अंजिक्य नाइक ने जीत के बाद शरद पवार का आभार व्यक्त किया हैं।

Sports/ Politics News: अजिंक्य नाइक चुने गए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे युवा अध्यक्ष, BJP नेता आशीष शेलार को लगा झटका, जानिए कौन हैं अजिंक्य नाइक?

महाराष्ट्र: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के प्रतिष्ठित चुनाव में बीजेपी को झटका लगा है। मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने चुनावों में संजय नाइक का समर्थन किया था, लेकिन अजिंक्य नाइक (38) को चुनाव में जीत मिली है। वह मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के इतिहास में अब तक सबसे कम उम्र में अध्यक्ष चुने गए हैं। अमोल काले पहले मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे, लेकिन हाल ही में उनका निधन हो गया था। नतीजतन मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष पद खाली हो गया। इस पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अजिंक्य नाइक और संजय नाइक के बीच हुए मुकाबले में अजिंक्य नाइक ने 107 वोटों से विजय हासिल की।

अजिंक्य नाइक ने की जीत हासिल

Sports/ Politics News: अजिंक्य नाइक चुने गए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे युवा अध्यक्ष, BJP नेता आशीष शेलार को लगा झटका, जानिए कौन हैं अजिंक्य नाइक?

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों से पहले हुए एमसीए चुनावों में मुंबई भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष आशीष शेलार के कैंडिडेट संजय नाइक की हार को एक बड़ा झटका माना जा रहा है। संजय नाइक को केवल 114 वोट मिले, जबकि अजिंक्य नाइक को 221 वोट प्राप्त हुए। आशीष शेलार जो बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष भी हैं, ने कहां कि अब सभी एसोसिएशन के लिए मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि अजिंक्य नाइक का कार्यकाल सफल रहेगा। शेलार ने कहां कि हम नए और बेहतर खिलाड़ी तैयार करने और उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

कौन हैं अजिंक्य नाइक?

Sports/ Politics News: अजिंक्य नाइक चुने गए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे युवा अध्यक्ष, BJP नेता आशीष शेलार को लगा झटका, जानिए कौन हैं अजिंक्य नाइक?

अजिंक्य नाइक कई वर्षों से मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन में काम कर रहे थे और पहले मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पद पर भी रह चुके थे। जब अजिंक्य नाइक ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था. उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि ईश्वर उनके माता-पिता, शरद पवार साहब और वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहां था कि वह एमसीए, उसके क्लबों और क्रिकेटरों के लिए काम करने के लिए एपेक्स काउंसिल के साथ सहयोग करके दिवंगत अमोल काले सर की विरासत को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आगामी चुनाव के लिए समर्थन की अपील भी की थी।

शरद पवार की पकड़ हुई मजबूत

Sports/ Politics News: अजिंक्य नाइक चुने गए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे युवा अध्यक्ष, BJP नेता आशीष शेलार को लगा झटका, जानिए कौन हैं अजिंक्य नाइक?

अजिंक्य ने कहा कि उन्हें जीत के अंतर की उम्मीद थी, लेकिन परिणाम आधिकारिक घोषित होने तक वह चुप रहे। उन्होंने कहां कि खेल में कई अदृश्य शक्तियां (गुरु शरद पवार) उनका समर्थन कर रही थीं। एनसीपी के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उपचुनाव के परिणाम ने देश के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट निकाय में पवार की पकड़ को मजबूत साबित कर दिया है। 2022 में एमसीए के शीर्ष पद के लिए हुए पिछले चुनाव में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बचपन के दोस्त अमोल काले ने जीत हासिल की थी। लेकिन एनसीपी नेता और एमसीए एपेक्स काउंसिल के सदस्य जीतेंद्र अवध ने अजिंक्य के लिए प्रचार किया था।

Sports/ Politics News: अजिंक्य नाइक चुने गए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे युवा अध्यक्ष, BJP नेता आशीष शेलार को लगा झटका, जानिए कौन हैं अजिंक्य नाइक?

बता दें अजिंक्य वसई-विरार क्षेत्र में प्रमुख बहुजन विकास आघाडी के नेता हितेंद्र कुमार ठाकुर के भी करीबी माने जाते हैं। अजिंक्य ने 335 वैध मतों में से 221 मत प्राप्त किए। अजिंक्य के अध्यक्ष बनने से सचिव पद खाली हो गया है, जिसके लिए डेढ़ महीने के अंदर चुनाव होगा। एसोसिएशन की मौजूदा कार्यकारिणी का 3 साल का कार्यकाल समाप्त होने में मुश्किल से 15 महीने का समय बचा है। सितंबर या अक्टूबर 2025 में 3 साल की अवधि के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित विभिन्न पदाधिकारी और सदस्य चुने जाएंगे।

 

 

Leave a comment