SSC Exam Calendar 2025: जानें सत्र 2025-26 की सभी भर्तियों की तारीखें, एसएससी ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर

एसएससी ने 2025-2026 तक होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए तिथियां जारी कर दी हैं। उम्मीदवार एसएससी की वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आप भी कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। एसएससी ने 2025 से लेकर 2026 तक होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के माध्यम से उम्मीदवार अब अपने परीक्षा की तारीखों को जान सकते हैं और उसी के हिसाब से अपनी तैयारी को और मजबूत कर सकते हैं।

एसएससी ने कुल 20 भर्तियों के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा की है, जिनमें से कई परीक्षाएं 2025 में और कुछ 2026 में आयोजित की जाएंगी। यह कैलेंडर एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है, जहां से अभ्यर्थी इस परीक्षा कैलेंडर को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

एसएससी के परीक्षा कैलेंडर में क्या-क्या भर्तियां शामिल हैं?

1. जेएएसए/एलडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2024

• आवेदन तिथि 28 फरवरी से 20 मार्च 2025

• परीक्षा तिथि अप्रैल/मई 2025

2. एसएससी सीजीएल एग्जामिनेशन 2025

SSC Exam Calendar 2025: जानें सत्र 2025-26 की सभी भर्तियों की तारीखें, एसएससी ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर

• आवेदन तिथि 22 अप्रैल से 21 मई 2025

• परीक्षा तिथि जून/जुलाई 2025

3. दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा 2025

SSC Exam Calendar 2025: जानें सत्र 2025-26 की सभी भर्तियों की तारीखें, एसएससी ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर

• आवेदन तिथि 16 मई से 14 जून 2025

• परीक्षा तिथि जुलाई/अगस्त 2025

4. संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) लेवल परीक्षा 2025

• आवेदन तिथि 27 मई से 25 जून 2025

• परीक्षा तिथि जुलाई/अगस्त 2025

5. एसएससी एमटीएस (Non-Technical) Staff और Havaldar (CBIC & CBN) Examination-2025

SSC Exam Calendar 2025: जानें सत्र 2025-26 की सभी भर्तियों की तारीखें, एसएससी ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर

• आवेदन तिथि 26 जून से 25 जुलाई 2025

• परीक्षा तिथि सितंबर/अक्टूबर 2025

6. स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2025

SSC Exam Calendar 2025: जानें सत्र 2025-26 की सभी भर्तियों की तारीखें, एसएससी ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर

• आवेदन तिथि 29 जुलाई से 21 अगस्त 2025

• परीक्षा तिथि अक्टूबर/नवंबर 2025

तैयारियां कैसे करें?

अब जब एसएससी ने इन भर्तियों के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं, तो उम्मीदवारों के पास एक स्पष्ट समयसीमा है, जिसके तहत वे अपनी तैयारियों को बेहतर बना सकते हैं। विभिन्न परीक्षाओं के लिए अलग-अलग सिलेबस होते हैं, इसलिए यह जरूरी है कि उम्मीदवार हर परीक्षा के लिए अलग से अध्ययन योजना बनाएं और अपनी तैयारी को पहले से ही व्यवस्थित तरीके से करें।

SSC Exam Calendar 2025: जानें सत्र 2025-26 की सभी भर्तियों की तारीखें, एसएससी ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी भर्तियों की तिथियों की जानकारी प्राप्त करें और अपनी योजना के अनुसार पढ़ाई की रणनीति बनाएं।

एसएससी के इस कैलेंडर के साथ, अभ्यर्थियों के पास अब सभी परीक्षा तिथियों की जानकारी है, जिसे ध्यान में रखकर वे अपनी तैयारियां और भी बेहतर तरीके से कर सकते हैं।

अब आपको सभी आगामी भर्तियों के बारे में जानकारी मिल चुकी है। यह समय है जब आपको अपनी तैयारी की गति और दिशा को बढ़ाना होगा, ताकि आप किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें। एसएससी की परीक्षा की तैयारियों में जुटे उम्मीदवारों के लिए यह कैलेंडर बहुत महत्वपूर्ण साबित होने वाला हैं।

Leave a comment