SSC ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती 2025 के तहत पेपर-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पेपर-1 में सफल उम्मीदवार अब ssc.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 14 दिसंबर को होगी, जिसमें ट्रांसलेशन और निबंध से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
SSC JHT Admit Card 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, हिंदी ट्रांसलेटर, सीनियर ट्रांसलेटर और हिंदी प्राध्यापक पदों के लिए आयोजित होने वाली SSC JHT 2025 पेपर-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा 14 दिसंबर को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। जिन उम्मीदवारों ने पेपर-1 क्वालिफाई किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पहुंचने और वैध पहचान पत्र साथ रखने की सलाह दी है।
एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड
SSC JHT Paper-II Admit Card 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ssc.gov.in पर जाना होगा। होमपेज पर उपलब्ध ‘Admit Card’ सेक्शन में जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
![]()
SSC JHT पेपर-2 का एग्जाम पैटर्न
SSC JHT पेपर-2 परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी, जिसमें ट्रांसलेशन और निबंध से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है।
पेपर में दो पैसेज होंगे। पहले हिस्से में हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद और दूसरे हिस्से में अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद करना होगा। यह पेपर उम्मीदवारों की भाषा दक्षता और लेखन कौशल का आकलन करेगा।
परीक्षा से पहले जरूरी निर्देश
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।
इसके अलावा एडमिट कार्ड पर दिए गए नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय की जानकारी को ध्यान से जांच लें। किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत संबंधित क्षेत्रीय SSC कार्यालय से संपर्क करें।












