Starlink–Gujarat Partnership: दूरदराज इलाकों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट

Starlink-साझेदारी से गुजरात के दूरदराज और सीमावर्ती इलाकों में सैटेलाइट इंटरनेट पहुंचेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन में मदद मिलेगी।

Elon Musk की Starlink और गुजरात सरकार के बीच हुई साझेदारी से राज्य के दूरदराज, आदिवासी और सीमावर्ती इलाकों में सैटेलाइट इंटरनेट पहुंचेगा। यह पहल शिक्षा, स्वास्थ्य, ई-गवर्नेंस और आपदा प्रबंधन जैसी सेवाओं को मजबूत करेगी, जहां पारंपरिक नेटवर्क सीमित है।

Starlink Partnership: Elon Musk की Starlink ने गुजरात सरकार के साथ लेटर ऑफ इंटेंट साइन कर राज्य में सैटेलाइट कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। यह साझेदारी गुजरात में उन इलाकों के लिए की गई है, जहां फाइबर ब्रॉडबैंड या मोबाइल नेटवर्क का विस्तार मुश्किल है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अनुसार, इसका उद्देश्य डिजिटल सेवाओं को राज्य के अंतिम छोर तक पहुंचाना है। सैटेलाइट इंटरनेट के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और सरकारी सेवाओं में सुधार लाने की योजना है, ताकि डिजिटल डिवाइड को कम किया जा सके और आपात स्थितियों में संचार व्यवस्था मजबूत हो।

किन इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा

Starlink और गुजरात सरकार के बीच हुए लेटर ऑफ इंटेंट के तहत ऐसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां फाइबर नेटवर्क बिछाना या मोबाइल टावर लगाना मुश्किल है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मुताबिक, इस साझेदारी का उद्देश्य डिजिटल सेवाओं को राज्य के अंतिम छोर तक पहुंचाना है।

सैटेलाइट इंटरनेट के जरिए आदिवासी और सीमावर्ती जिलों में रहने वाले लोगों को भी भरोसेमंद कनेक्टिविटी मिल सकेगी। इससे ऑनलाइन सेवाओं तक पहुंच आसान होगी और डिजिटल डिवाइड को कम करने में मदद मिलेगी।

Starlink–Gujarat Partnership: दूरदराज इलाकों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट

शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन में मदद

सरकार के अनुसार, Starlink कनेक्टिविटी का इस्तेमाल कॉमन सर्विस सेंटर, ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म, प्राइमरी हेल्थ सेंटर और स्कूलों में किया जाएगा। इससे ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन और सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी।

आपदा प्रबंधन के लिहाज से भी यह साझेदारी अहम मानी जा रही है। इमरजेंसी के दौरान मजबूत कम्युनिकेशन सिस्टम से राहत और बचाव कार्यों में तेजी आएगी। बंदरगाहों और अन्य सरकारी संस्थानों में भी सैटेलाइट इंटरनेट का उपयोग किया जाएगा।

5G के बाद भी क्यों जरूरी है सैटेलाइट इंटरनेट

देश में 5G नेटवर्क आने के बावजूद कई ऐसे इलाके हैं, जहां अब भी इंटरनेट की पहुंच नहीं है। पहाड़ी, जंगल और सीमावर्ती क्षेत्रों में पारंपरिक टेलीकॉम नेटवर्क का विस्तार चुनौती बना हुआ है। ऐसे में Satellite Internet को एक प्रभावी विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

महाराष्ट्र के बाद गुजरात सरकार का Starlink के साथ हाथ मिलाना इस बात का संकेत है कि राज्य अब डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए नए और व्यावहारिक समाधान अपना रहे हैं।

 

Leave a comment