स्टडी में सामने आया बड़ा ट्रेंड: नौकरी और शिक्षा में 55% लोग AI पर पूरी तरह निर्भर

सर्वे के अनुसार 55% ग्रामीण युवा रोज AI टूल्स इस्तेमाल करते हैं। JanAI पहल से 75,000+ युवाओं को प्रशिक्षण मिला, 2029 तक 5 करोड़ साक्षर लक्ष्य।

ग्रामीण भारत में एआई (Artificial Intelligence) तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। हालिया सर्वे के अनुसार 55 प्रतिशत ग्रामीण युवा रोजमर्रा के कामों में एआई का इस्तेमाल करते हैं, जबकि 28 प्रतिशत कभी-कभार इसका उपयोग करते हैं। JanAI पहल के माध्यम से 75,000 से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया और 2029 तक पांच करोड़ नागरिकों को एआई साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

AI adoption in rural India: ग्रामीण भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब युवाओं की पढ़ाई, ट्रांसलेशन और नौकरी की तैयारी का अहम हिस्सा बन गया है। हालिया एआई एस्पिरेशंस एंड एडॉप्शन सर्वे के मुताबिक 55 प्रतिशत ग्रामीण युवा रोजाना एआई टूल्स का उपयोग कर रहे हैं, जबकि 28 प्रतिशत कभी-कभार इस्तेमाल करते हैं। JanAI पहल ने पिछले एक साल में 16 राज्यों के 50 जिलों में 75,000 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया है। इसका उद्देश्य 2029 तक पांच करोड़ नागरिकों को एआई साक्षर बनाना और 20 लाख छात्रों को AI कौशल से लैस करना है।

ग्रामीण युवा रोजाना कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण भारत में एआई (Artificial Intelligence) का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। एआई एस्पिरेशंस एंड एडॉप्शन सर्वे में सामने आया कि 55 प्रतिशत ग्रामीण युवा रोजमर्रा के कामों में एआई टूल्स का नियमित इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि 28 प्रतिशत इसे कभी-कभार इस्तेमाल करते हैं। पढ़ाई, ट्रांसलेशन, लिखने और नौकरी से जुड़ी तैयारी के लिए युवा एआई पर भरोसा कर रहे हैं।

स्टडी में सामने आया बड़ा ट्रेंड: नौकरी और शिक्षा में 55% लोग AI पर पूरी तरह निर्भर

AI के जरिए सीखने और तैयारी में मदद

सर्वे में यह भी पता चला कि 40 प्रतिशत युवा ट्रांसलेशन के लिए एआई का इस्तेमाल करते हैं, जिससे भाषा की बाधा दूर होती है। वहीं 33 प्रतिशत युवा स्कूल असाइनमेंट, रिज्यूमे या ऑनलाइन एप्लीकेशन तैयार करने के लिए AI टूल्स का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, केवल 14 प्रतिशत ग्रामीण युवा ही सीधे आय अर्जित करने के लिए AI का इस्तेमाल कर पा रहे हैं।

JanAI पहल से गांव तक पहुंचा AI प्रशिक्षण

JanAI एआई पहल ने पिछले एक साल में 16 राज्यों के 50 जिलों में 75,000 से ज्यादा युवाओं तक AI एजुकेशन और प्रशिक्षण पहुंचाया है। इस पहल का उद्देश्य 2029 तक 5 करोड़ नागरिकों को AI साक्षर बनाना और 20 लाख छात्रों को AI कौशल से लैस करना है। स्थानीय प्रशासन और शिक्षा संस्थानों के सहयोग से यह तकनीक शहरों से गांव तक फैल रही है।

Leave a comment