Stock Market Today: भारी उतार-चढ़ाव के बाद संभला भारतीय बाजार, निफ्टी 24,000 के ऊपर बंद

Stock Market Today: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार ने शानदार वापसी की। निफ्टी 24,000 के ऊपर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स में भी मजबूती देखने को मिली।

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में दिनभर भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत में BSE SENSEX और NIFTY 50 पर बिकवाली का दबाव रहा, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई।

बिजनेस न्यूज़: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबारी सत्र की शुरुआत तेज बिकवाली के साथ हुई, जिससे निवेशकों के बीच चिंता का माहौल बन गया। हालांकि, दिन के दूसरे हिस्से में निचले स्तरों पर जोरदार खरीदारी लौटने से बाजार ने शानदार वापसी की और प्रमुख सूचकांकों ने शुरुआती नुकसान का बड़ा हिस्सा कम कर लिया।

दिन के दौरान सेंसेक्स अपने इंट्राडे लो से करीब 350 अंक तक उछला, जबकि निफ्टी भी महत्वपूर्ण 24,000 के स्तर के ऊपर बंद होने में सफल रहा। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत वैल्यू बायिंग, निवेशकों का भरोसा और कुछ प्रमुख सेक्टरों में खरीदारी ने इस रिकवरी में अहम भूमिका निभाई।

सेंसेक्स और निफ्टी में दिनभर रहा उतार-चढ़ाव

कारोबार की शुरुआत कमजोर वैश्विक संकेतों और बिकवाली के दबाव के बीच हुई। शुरुआती सत्र में बीएसई सेंसेक्स 900 अंकों से अधिक फिसल गया था, जबकि एनएसई निफ्टी भी 250 अंकों से ज्यादा टूट गया था। हालांकि, दोपहर बाद बाजार में खरीदारी का रुख मजबूत हुआ और प्रमुख सूचकांक अपने निचले स्तर से तेजी से उबरने लगे।

दिन के अंत में बीएसई सेंसेक्स 607.08 अंक की गिरावट के साथ 76,802.90 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 154.90 अंक टूटकर 24,013.10 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि दोनों सूचकांक लाल निशान में बंद हुए, लेकिन शुरुआती गिरावट की तुलना में नुकसान काफी सीमित रहा।

आखिर बाजार में अचानक रिकवरी क्यों आई?

विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में सुधार के पीछे कई प्रमुख कारण रहे। सुबह की भारी गिरावट के बाद कई दिग्गज कंपनियों के शेयर आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हो गए। लंबी अवधि के निवेशकों और संस्थागत निवेशकों ने इन स्तरों पर खरीदारी शुरू की, जिससे बाजार को मजबूत समर्थन मिला। बाजार में डर और अस्थिरता का संकेत देने वाला India VIX दिन के दौरान नीचे आया। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और यह संकेत मिला कि निकट भविष्य में अत्यधिक उतार-चढ़ाव की आशंका कम हो रही है।

मार्केट विश्लषकों के अनुसार निफ्टी के लिए 23,900 का स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट साबित हुआ। इस स्तर के बरकरार रहने से निवेशकों को विश्वास मिला कि बाजार में फिलहाल बड़ी गिरावट की संभावना सीमित है।

किन शेयरों ने दिखाई मजबूती?

Stock Market Today: भारी उतार-चढ़ाव के बाद संभला भारतीय बाजार, निफ्टी 24,000 के ऊपर बंद

सेंसेक्स के कई प्रमुख शेयरों ने बाजार को संभालने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। दिन के प्रमुख गेनर्स:

  • ETERNAL – 2.21%
  • भारती एयरटेल – 1.80%
  • पावर ग्रिड – 1.32%
  • NTPC – 1.04%
  • टाइटन – 0.84%
  • सन फार्मा – 0.79%
  • ITC – 0.79%
  • ट्रेंट – 0.77%

रक्षात्मक और यूटिलिटी सेक्टरों में खरीदारी ने बाजार को स्थिर रखने में मदद की।

आईटी सेक्टर पर रहा दबाव

दूसरी ओर, सूचना प्रौद्योगिकी और कुछ बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर:

  • इंफोसिस – 6.69%
  • TCS – 3.53%
  • HCL टेक – 2.74%
  • टेक महिंद्रा – 2.47%
  • HDFC बैंक – 2.32%
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा – 2.11%

विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और आईटी सेक्टर की आय को लेकर चिंताओं के कारण इस क्षेत्र में दबाव बना रहा।

Leave a comment