सुपरस्टार प्रभास: ‘द राजा साब’ को-स्टार रिद्धि कुमार संग अफेयर की खबरें हुई वायरल

सुपरस्टार प्रभास और फिल्म ‘द राजा साब’ की को-स्टार रिद्धि कुमार के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। जानें इस चर्चा की सच्चाई और फैंस की
सुपरस्टार प्रभास: ‘द राजा साब’ को-स्टार रिद्धि कुमार संग अफेयर की खबरें हुई वायरल

सुपरस्टार प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहा है। वहीं, फिल्म की रिलीज से पहले प्रभास की डेटिंग लाइफ को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। 

एंटरटेनमेंट न्यूज़: बाहुबली स्टार प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होते ही दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। फिल्मों में अक्सर हीरोइन संग अभिनेता का नाम जुड़ जाता है, और इसी बीच प्रभास की डेटिंग खबरें सामने आई हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रभास अपनी को-स्टार रिद्धि कुमार को डेट कर रहे हैं। दोनों ने फिल्म ‘द राजा साब’ में साथ काम किया है। 

रिद्धि के प्रभास संग लिंकअप की खबरें उनके एक बयान से उड़ी हैं, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि प्रभास ने उन्हें साड़ी गिफ्ट की थी। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस में खूब चर्चा शुरू हो गई है।

रिद्धि कुमार का खुलासा

सुपरस्टार प्रभास: ‘द राजा साब’ को-स्टार रिद्धि कुमार संग अफेयर की खबरें हुई वायरल

‘द राजा साब’ के प्री-रिलीज इवेंट में रिद्धि कुमार ने प्रभास के साथ अपने अनुभव और उनके द्वारा दिया गया खास गिफ्ट साझा किया। रिद्धि ने बताया कि प्रभास ने उन्हें एक साड़ी गिफ्ट में दी थी, जिसे उन्होंने पिछले तीन साल तक संभाल कर रखा था। रिद्धि ने कहा,

'राजा साब फिल्म पूरी तरह से एंटरटेनर है। थैंक्यू मारुति गारु, हमारे डार्लिंग (प्रभास) को जैसे वो हैं वैसा दिखाने के लिए। थैंक्यू प्रभास, मैं यहां आपकी वजह से हूं। आपने मुझे इस फिल्म में लिया। आपने जो साड़ी दी मैंने वो ही पहनी है। मैंने इसे 3 साल तक बचाकर रखा। इसे आज की रात पहनने के लिए संभाला था। आपको अपनी जिंदगी में पाकर मैं खुश हूं।'

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर प्रभास और रिद्धि कुमार के बीच लिंकअप की खबरें तेजी से वायरल हो गई हैं। फैंस के बीच यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि दोनों की दोस्ती अब अफेयर में बदल रही है।

उम्र का अंतर और पिछला कनेक्शन

रिद्धि कुमार, प्रभास से उम्र में 19 साल छोटी हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इससे पहले प्रभास का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा जा चुका है। यह पहली बार नहीं है जब प्रभास और रिद्धि एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। दोनों ने 2022 में रिलीज हुई ‘राधे श्याम’ में भी साथ काम किया था। वहीं, ‘द राजा साब’ प्रभास के करियर की अगली बड़ी फिल्म है जिसमें उनके साथ संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल भी नजर आएंगे।

‘द राजा साब’ हॉरर-कॉमेडी और हिप्नोटिज्म के इर्द-गिर्द बुनी गई कहानी है। फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया है। प्रभास की यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में प्रभास के किरदार और उनके अंदाज को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है।

Leave a comment