तेहरान जलेगा! ईरान के मिसाइल हमले के बाद इजरायल की खुली चेतावनी

ईरान के मिसाइल हमले में 3 इजरायली मरे, इजरायल ने दी चेतावनी- अगर फिर हमला हुआ तो तेहरान को जला देंगे। तनाव से दुनिया में चिंता बढ़ी। ईरान के मिसाइल हमले

ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागीं, जिससे तीन लोगों की मौत हुई। जवाब में इजरायल ने चेतावनी दी—अगर हमला दोहराया गया तो तेहरान को राख कर देंगे। दोनों देशों के बीच युद्ध का खतरा गहराया।

Israel-Iran: मध्य-पूर्व एक बार फिर गंभीर युद्ध संकट की ओर बढ़ रहा है। ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव अब खुली जंग में बदलता नजर आ रहा है। शनिवार सुबह ईरान ने इजरायल पर जवाबी मिसाइल हमले किए, जिसमें तीन इजरायली नागरिकों की मौत हो गई और 19 से अधिक लोग घायल हो गए। मिसाइलों के हमले ने न सिर्फ इजरायल बल्कि पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है।

ईरान की जवाबी कार्रवाई

ईरान ने इजरायल पर करीब 200 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इजरायल की एयर डिफेंस सिस्टम ने अधिकांश मिसाइलों को रास्ते में ही नष्ट कर दिया, लेकिन कुछ मिसाइलें तेल अवीव और यरूशलम जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में गिरीं। इससे जान-माल का नुकसान हुआ।

तेल अवीव के बेलिन्सन अस्पताल ने बताया कि हमले में एक महिला की मौत हुई, जबकि अन्य दो लोगों की भी जान चली गई। अस्पताल में सात अन्य घायलों का इलाज जारी है। इजरायल की फायर सर्विस के मुताबिक एक मिसाइल ने शहर की एक इमारत को नुकसान पहुंचाया, जबकि चार अन्य घर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

इजरायल का पलटवार

इससे पहले इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर एयर स्ट्राइक की थी। इजरायल ने कहा कि यह हमला ईरान की परमाणु क्षमता को रोकने के उद्देश्य से किया गया, ताकि वह भविष्य में परमाणु हथियार हासिल न कर सके।

तेहरान जलेगा! ईरान के मिसाइल हमले के बाद इजरायल की खुली चेतावनी

इजरायल ने इन हमलों में जंगी जहाजों और एडवांस ड्रोन्स का इस्तेमाल किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलों में ईरानी सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी निशाना बने हैं। इस सैन्य कार्रवाई के बाद ही ईरान ने जवाबी मिसाइल हमले किए।

तेहरान को इजरायल की खुली चेतावनी

इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट और इस्राइल काट्ज ने साफ शब्दों में ईरान को चेतावनी दी है। इजरायल काट्ज ने अपने सख्त बयान में कहा, “अगर ईरान ने इजरायल पर फिर से मिसाइलें दागीं, तो तेहरान आग में जल उठेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि ईरानी तानाशाह अपने ही नागरिकों को खतरे में डाल रहा है और राजधानी तेहरान इसकी सबसे बड़ी कीमत चुकाएगा। यह बयान एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद आया, जिसमें IDF चीफ ऑफ स्टाफ, मोसाद के निदेशक और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद थे।

क्या वैश्विक युद्ध की आहट?

विश्लेषकों का मानना है कि अगर यह टकराव और बढ़ा तो इसका असर सिर्फ मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं रहेगा। अमेरिका, रूस, चीन और यूरोपियन देशों की रणनीतिक चुप्पी इस समय चिंता का विषय बनी हुई है। तेल के दामों में तेजी से उछाल आने की आशंका है और वैश्विक सप्लाई चेन पर भी इसका असर पड़ सकता है।

इजरायल में सुरक्षा एजेंसियों की एक्टिव मोड में

हमलों के बाद इजरायल की इंटेलिजेंस एजेंसियां और सुरक्षाबल पूरी तरह अलर्ट पर हैं। सभी प्रमुख शहरों में एयर डिफेंस को मजबूत किया गया है। स्कूल, अस्पताल और पब्लिक प्लेसेस में हाई अलर्ट जारी है। नागरिकों को बंकरों में रहने की सलाह दी गई है।

Leave a comment