तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल की सजा

तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में पाकिस्तान की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल की सजा सुनाई गई,

पाकिस्तान की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आया है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान तथा उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार के एक मामले में 17-17 साल की सजा सुनाई गई है। य

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार के एक मामले में 17-17 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। इमरान खान को पहली बार 9 मई 2023 को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था, जबकि अगस्त 2023 में उन्हें तोशाखाना मामले में दोबारा हिरासत में लिया गया। 

पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और विश्व कप विजेता कप्तान को यह नई सजा ऐसे समय में मिली है, जब जेल में उनके साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर पाकिस्तान सरकार की आलोचना हो रही है। इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र ने भी हस्तक्षेप करते हुए इमरान खान को एकांत कारावास से रिहा करने की मांग की है।

क्या है तोशाखाना-2 मामला?

तोशाखाना वह सरकारी विभाग है, जहां विदेशी दौरों के दौरान नेताओं को मिले उपहार जमा किए जाते हैं। आरोप है कि इमरान खान को मई 2021 में एक आधिकारिक दौरे के दौरान सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस की ओर से एक महंगा बुल्गारी ज्वेलरी सेट उपहार में मिला था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस ज्वेलरी को नियमों के विपरीत बेहद कम कीमत पर खरीद लिया गया, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा। इसी आधार पर इमरान खान और बुशरा बीबी पर भ्रष्टाचार, आपराधिक विश्वासघात और पद के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए।

अदालत का फैसला

जियो न्यूज और डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को एक विशेष अदालत ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुनाया। स्पेशल जज सेंट्रल शाहरुख अरजुमंद ने करीब 80 सुनवाइयों के बाद यह निर्णय दिया। अदालत ने इमरान खान को पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 34 (सामान्य इरादा) और 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत 10 साल की कड़ी कैद सुनाई, जबकि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 5(2) के तहत सात साल की अतिरिक्त सजा दी गई। इस तरह कुल सजा 17 साल हो गई। बुशरा बीबी को भी इन्हीं धाराओं के तहत 17 साल की सजा सुनाई गई है।

इसके अलावा दोनों पर 16.4 मिलियन पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में अतिरिक्त जेल की सजा का प्रावधान भी रखा गया है।

जेल में ही रहेंगे इमरान खान?

इमरान खान पहले से ही कई मामलों में जेल में बंद हैं। उन्हें पहली बार 9 मई 2023 को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अगस्त 2023 में तोशाखाना मामले में दोबारा गिरफ्तारी हुई। मौजूदा फैसले के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि इमरान खान को अभी जेल से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है।

हालांकि अदालत ने सजा सुनाते समय उनकी उम्र और बुशरा बीबी के महिला होने को ध्यान में रखते हुए “नरमी” बरतने का उल्लेख किया है। साथ ही आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 382-B के तहत हिरासत में बिताए गए समय को सजा में समायोजित करने का लाभ भी दिया गया है।

Leave a comment