UPSC ने NDA और NA-II 2025 फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कुल 742 कैंडिडेट्स चयनित हुए हैं, जिनमें 651 पुरुष और 91 महिलाएं शामिल हैं। थल सेना, नौसेना और वायु सेना विंग के 156वें कोर्स और नौसेना अकादमी के 118वें INAC कोर्स में ये कैंडिडेट्स प्रवेश पाएंगे।
UPSC NDA, NA II Final Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी II (NA II) 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। कुल 742 कैंडिडेट्स चयनित हुए हैं, जिनमें 651 पुरुष और 91 महिला कैंडिडेट शामिल हैं। ये उम्मीदवार थल सेना, नौसेना और वायु सेना विंग के 156वें कोर्स और नौसेना अकादमी के 118वें INAC कोर्स में प्रवेश पाने के योग्य हुए हैं। रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देखा जा सकता है।
फाइनल रिजल्ट में चयनित कैंडिडेट्स
इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों ने 14 सितंबर 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा और बाद में सेवा चयन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू में सफल होकर चयनित होने की योग्यता प्राप्त की। पुरुष कैटेगरी में पार्थ कुमार तिवारी ने शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि महिला कैटेगरी में महक ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
सफल कैंडिडेट्स अब संबंधित अकादमी में दाखिले के लिए आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे। जानकारी और सहायता के लिए UPSC गेट ‘सी’ पर स्थित सुविधा काउंटर या 011-23385271/011-23381125/011-23098543 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
![]()
CDS II रिजल्ट भी हाल ही में जारी
यूपीएससी ने CDS II 2025 का फाइनल रिजल्ट भी 30 मार्च को घोषित किया था। कुल 302 कैंडिडेट्स IMA, INA और AFA के लिए अर्हता प्राप्त किए हैं। IMA कैटेगरी में समर इस्लाम लस्कर, INA में जसनूर सिंह और AFA में जसनूर सिंह ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
CDS II रिजल्ट की तरह NDA और NA-II रिजल्ट भी उम्मीदवारों के करियर में महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा और उन्हें भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना में सेवा का अवसर देगा।
रिजल्ट कैसे चेक करें
- सबसे पहले UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध UPSC NDA, NA II फाइनल रिजल्ट 2025 लिंक खोलें।
- लिंक क्लिक करने पर रिजल्ट PDF खुलेगी, जिसमें उम्मीदवार अपनी स्थिति देख सकते हैं।
- फाइल डाउनलोड करें और भविष्य में जरूरत के लिए इसकी हार्ड या डिजिटल कॉपी अपने पास रखें।











