US Presidential Election 2024: डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के कार्यक्रम में नजर आएंगे संगीतकार ए आर रहमान, गीतों पर झूमेगा पूरा अमेरिका

डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के कार्यक्रम में नजर आएंगे संगीतकार ए आर रहमान, गीतों पर झूमेगा पूरा अमेरिका,इंडिया हिंदी न्यूज़, अमेरिका हिंदी न्यूज़, न्यूज़

भारतीय संगीतकार ए. आर. रहमान जल्द ही अमेरिका में राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के समर्थन में आयोजित एक कार्यक्रम में नजर आने वाले हैं। यह कार्यक्रम कमला हैरिस का समर्थन कर रहे एक समूह द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियाँ होंगी।

US Presidential Election 2024: डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के कार्यक्रम में नजर आएंगे संगीतकार ए आर रहमान, गीतों पर झूमेगा पूरा अमेरिका

वॉशिंगटन: भारतीय संगीतकार ए. आर. रहमान को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के चुनावी अभियान के तहत एक लाइव संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह बुलावा कमला हैरिस की ऐतिहासिक उम्मीदवारी का जश्न मनाने के लिए भेजा गया है। कार्यक्रम में रहमान की प्रस्तुति को कमला हैरिस के अभियान का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पहलू माना जा रहा है, जो उनकी उम्मीदवारी के प्रति समर्थन जुटाने और विविध समुदायों को एकजुट करने का प्रयास हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर भारतीय संगीतकार ए. आर. रहमान को कमला हैरिस की ऐतिहासिक उम्मीदवारी का जश्न मनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी 'एशियन अमेरिकन पैसिफिक आइलैंडर्स (AAPAI) विक्ट्री फंड' द्वारा साझा की गई है, जो एक भारतीय-अमेरिकी संस्था है। इस संगठन ने कमला हैरिस का समर्थन करते हुए बताया कि रहमान को उनके चुनाव अभियान से जुड़े एक लाइव संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए बुलाया गया हैं।

रहमान के गीतों पर झूमेंगी अमेरिका की जनता

US Presidential Election 2024: डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के कार्यक्रम में नजर आएंगे संगीतकार ए आर रहमान, गीतों पर झूमेगा पूरा अमेरिका

'एएपीआई विक्ट्री फंड' ने घोषणा की है कि जल्द ही एक विशेष शाम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारतीय संगीतकार ए. आर. रहमान की प्रस्तुति होगी। यह कार्यक्रम अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की ऐतिहासिक उम्मीदवारी का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस विश्व स्तरीय लाइव संगीत समारोह को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा, जिससे लोग अपने घरों से इसे देख सकेंगे।

हालांकि, कार्यक्रम की तारीख अभी तक तय नहीं की गई है और ए. आर. रहमान ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर इसके बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। इसके बावजूद, उम्मीद जताई जा रही है कि रहमान इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। यह आयोजन अमेरिकी चुनावी प्रक्रिया में भारतीय समुदाय की भागीदारी को भी दर्शाता है, और ए. आर. रहमान की उपस्थिति इसे और अधिक विशेष बना देगी।

 

Leave a comment