उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड; दक्षिण में मूसलाधार बारिश, जानिए दिल्ली-यूपी और बिहार के मौसम का हाल

उत्तर भारत में बढ़ती ठंड, दिल्ली-यूपी और बिहार में ठंडी हवाएँ। दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट। जानें सभी राज्यों का ताज़ा मौसम हाल और पूर्वानुमान।
उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड; दक्षिण में मूसलाधार बारिश, जानिए दिल्ली-यूपी और बिहार के मौसम का हाल

देश के उत्तरी हिस्सों में, जहां नवंबर के महीने में ही शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं दक्षिणी राज्यों में बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई इलाकों में 19 नवंबर को मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Weather Update: देश के मौसम का मिजाज अगले 24 घंटों में बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तरी और दक्षिणी भारत के लिए नई चेतावनी जारी की है। उत्तरी राज्यों में शीतलहर की संभावना बढ़ी हुई है, जबकि दक्षिण में तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट दिया गया है। 

इसके अलावा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी की संभावना भी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय मौसम में उतार-चढ़ाव आम से अधिक है, जिससे जनता को सावधान रहने की आवश्यकता है।

तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु के आठ जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, रामनाथपुरम, शिवगंगा, विरुधुनगर, तेनकासी और थेनी शामिल हैं। IMD ने इन जिलों के निवासियों से सलाह दी है कि वे भारी बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और नदी-नाले के किनारे जाने से बचें। अधिकारियों ने लोगों को जलभराव और सड़क दुर्घटनाओं के लिए सतर्क रहने का निर्देश भी दिया है।

उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड; दक्षिण में मूसलाधार बारिश, जानिए दिल्ली-यूपी और बिहार के मौसम का हाल

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम का अपडेट

दिल्ली में 19 नवंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सुबह के समय शीतलहर का असर रहेगा और लोग ठंड महसूस करेंगे। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि सुबह के समय ठंडी हवाओं के चलते लोग गर्म कपड़े पहनें और सुबह की समय पर विशेष सावधानी बरतें।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम में हल्की राहत मिल सकती है। IMD के अनुसार, कानपुर, बाराबंकी, इटावा, लखनऊ और प्रयागराज जैसे जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पछुआ हवाओं की रफ्तार कम होने से फिलहाल तापमान में थोड़ी राहत मिली है, लेकिन आने वाले दिनों में ठंड फिर से बढ़ सकती है।

उत्तराखंड में तापमान में गिरावट, मध्य प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर

उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड; दक्षिण में मूसलाधार बारिश, जानिए दिल्ली-यूपी और बिहार के मौसम का हाल

उत्तराखंड में भी शीतलहर का असर दिखेगा। 19 नवंबर को तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में 19 नवंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। मैदानी इलाकों में सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। IMD ने लोगों से सड़क यात्रा में सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और बुजुर्ग एवं बच्चों का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया है।

Leave a comment