वाराणसी: गेमिंग में 50 हजार रुपये हारने पर युवक ने रची फर्जी अपहरण की कहानी, पुलिस ने पकड़ा

सुल्तानपुर, अयोध्या गोरखपुर न्यूज़, प्रयागराज न्यूज़, बहराइच न्यूज़, लखनऊ न्यूज़, वाराणसी न्यूज़, प्रतापगढ़ न्यूज़, आजमगढ़ न्यूज़, ऑनलाइन हिंदी में ताज़ा खबरे दिन भर

वाराणसी के भुल्लनपुर क्षेत्र में एक युवक ने ऑनलाइन गेमिंग में 50 हजार रुपये हारने के बाद अपने अपहरण का झूठा नाटक रचा, लेकिन पुलिस ने उसकी कहानी को फर्जी साबित कर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के ऊंचहवा (तरवां) निवासी अमित चौहान, जो अहमदाबाद में नौकरी करता है, मंगलवार को ट्रेन से वाराणसी आया। ट्रेन में ही वह रम्मी नामक ऑनलाइन गेम में करीब 50 हजार रुपये हार गया।

जब उसका खाता लगभग खाली हो गया और पास में सिर्फ ₹164 बचे, तो अमित ने भाभी को फोन कर बताया कि उसे अगवा कर लिया गया है और ₹50,000 की फिरौती मांगी जा रही है। उसने फिरौती के लिए अपना ही बैंक खाता नंबर भी भेजा।

परिजनों ने यह बात पुलिस को बताई, जिसके बाद सिगरा थाने की टीम, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सक्रिय हुई। खाता नंबर की जांच में पता चला कि उसमें भारी रकम नहीं थी और गेमिंग ऐप के जरिए रकम पहले ही ट्रांसफर हो चुकी थी। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अमित की लोकेशन ट्रेस कर भुल्लनपुर से उसे दबोच लिया।

पुलिस ने बताया कि युवक ऑनलाइन गेमिंग हानि से पीड़ित था, इसी कारण उसने यह मनगढ़ंत कहानी गढ़ी। उसे परिवार के हवाले कर परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

Leave a comment