वाराणसी के संत रविदास मंदिर में आग लगने पर 100 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला

सुल्तानपुर, अयोध्या गोरखपुर न्यूज़, प्रयागराज न्यूज़, बहराइच न्यूज़, लखनऊ न्यूज़, वाराणसी न्यूज़, प्रतापगढ़ न्यूज़, आजमगढ़ न्यूज़, ऑनलाइन हिंदी में ताज़ा खबरे दिन भर

वाराणसी के सिरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए हालात पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि मंदिर के पीछे बने एक कमरे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिससे धुआं तेजी से पूरे परिसर में फैल गया। धुएं की वजह से मंदिर के ऊपरी हिस्से में मौजूद श्रद्धालु फंस गए। दमकल कर्मियों और मंदिर प्रशासन की मदद से करीब 100 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग की चपेट में आने से कमरे में रखा कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और आग लगने के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया।

Leave a comment